ग्वालियर में डीएनए लैब का शुभारंभ अपराधियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगी डीएनए लैब गृहमंत्री

ग्वालियर में डीएनए लैब का शुभारंभ अपराधियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगी डीएनए लैब गृहमंत्री
ग्वालियर: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के 3 जिलों को बड़ी सौगात का ऐलान किया है घर मंत्री ने जबलपुर में और उसके बाद रीवा और रतलाम में DNA लैब का शुभारंभ के लिए कहा है. ग्वालियर में डीएनए लैब के शुभारम्भ (DNA Test Lab in Gwalior) के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सीएम और स्थानीय सांसद के प्रयासों से ग्वालियर में डीएनए लैब की शुरुआत हो सकी आगे उन्होंने कहा कि अभी तक 30 पद वैज्ञानिक अधिकारियों के, 21 पद लैब टेक्नीशियन के, 25 पद लैब असिस्टेंट के और 44 पद वैज्ञानिक अधिकारियों की भर्ती की सहमति राज्य सरकार ने दी है. उन्होंने डीएनए लैब की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ये अपराधी तक पहुंचने में, सजा दिलाने में और पीड़ित को न्याय दिलाने में बेहद कारगर साबित होती हैं.
कांग्रेस पर गृहमंत्री मिश्रा का पलटवार 
इसी दौरान गृहमंत्री ने आगामी 2023 चुनावों पर कांग्रेस के दावों पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात से पहले उत्तर प्रदेश में भाई-बहन को दो सीटें मिलीं, उससे पहले पश्चिम बंगाल में जीरो मिला था. आज उनकी यात्रा में एक सांसद नहीं रहे हैं, इसलिए ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं. बताते हैं ठंड से ऐसा हुआ है मैं जानकारी लेता हूं. वहीं करनी सेना के प्रोटेस्ट में हुए वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से गंभीर है और मंत्री जी का पूरा इंटरव्यू भी आ गया है. 2023 को लेकर क्षेत्रीय दल समाजवादी पार्टी के महू से शंखनाद करने के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं चले जाएं, जहां के हैं वहीं के नहीं रहे. 
अपराधियों का पता लगाने में मददगार होगा लैब
प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया है कि आप समाजवादी पार्टी का जिक्र कर रहे हैं. ये युग इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का है. आप चुनाव पर आकर कहो की हमें वोट दो तो जनता बहुत समझदार हो गई है. जनता सीधी जुड़ी है और जानती है कि भारतीय जनता पार्टी के पास वैश्विक नेतृत्व है. विश्व के अंदर मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी भारत की ध्वज पताका फहरा रहे हैं. इसलिए बाकी दल सिमटते जा रहे हैं. कमोवेश यही स्थिति मध्य प्रदेश में 2023 में रहने वाली है. ये 10 साल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाए, आने वाले कल में ये मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाएंगे, आप यह तय मानकर चलिए. इससे पहले स्थानीय सांसद विवेक शेजवलकर ने डीएनए लैब के शुभारम्भ के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ये अपराधी तक पहुंचने में और पीड़ित को न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ