RTO : कभी सर्वर खरब , तो कभी कार्ड खत्म 5 हजार से ज्यादा RC और DL पेडिंग
भोपाल राजधानी में बीते दो महीने से परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं आम लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है । दरअसल , पहले वाहन पोर्टल और एनआईसी सर्वर की वजह से हजारों आवेदक रोजाना परेशान हो रहे थे । जैसे ही यह काम सुधरा और कामों ने गति पकड़ी , तो ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड खत्म होने से अब लोगों को कार्ड ही नहीं मिल रहे हैं । हालात ये हैं कि जनवरी से नए कार्ड ही प्रिंट होकर नहीं निकल रहे हैं । अब तक 5 हजार से ज्यादा पेडेंसी हो चुकी है । ऐसे में कार्ड नहीं मिलने से रोजाना हजारों वाहन चालक और आवेदक परेशान हो रहे हैं । वे कार्ड लेने के लिए बार - बार शहर से कई किलोमीटर दूर आरटीओ कार्यालय जाकर परेशान हो रहे हैं , लेकिन उन्हें सही सूचना ही नहीं मिल रही है कि कार्ड कब तक आएंगे और कब तक उनके कार्ड मिलेंगे ।
चैकिंग में जुर्माना देना मजबूरी नए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिलने से आम लोगों को वाहन चेकिंग के दौरान जबरन में जुर्माना देना पड़ रहा है । जांच के दौरान वे अपने दस्तावेज पेश नहीं कर पा रहे हैं । ऐसे में उन पर एक्शन हो रहा है और उन्हें मजबूरी में सैकड़ों रुपए का जुर्माना देना पड़ रहा है ।




0 टिप्पणियाँ