फिंगर नहीं आने से दर-दर भटक रहे हैं राशन उपभोक्ता
आनंदपुर जनपद पंचायत लटेरी की ग्राम पंचायत आनंदपुर में राशन दुकान पर उपभोक्ताओं के सिंगल नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से राशन उपभोक्ता राशन दुकान पर बार-बार परेशान हो रहे हैं ग्राम आनंदपुर में लगभग 1 सप्ताह उपभोक्ताओं के फिंगर नहीं लग पा रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन उपभोक्ता राशन दुकानों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायत आनंदपुर में लगभग 500 से अधिक हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची बनाई गई हैं ऐसे में फिंगर नहीं आने से पदाधिकारियों को राशन लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा है
फ्री राशन पर भी सेल्समैन कर रहा है उगाई
सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी पीएमजीकेएवाई
के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को जनवरी से दिसंबर तक निशुल्क राशन बांटा जाना है लेकिन आनंदपुर राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं से पैसे वसूले जा रहा है इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को फिंगर नहीं आने की कहकर बेवजह परेशान किया जा रहा है जिससे उन हितग्राहियों का राशन बाद में ब्लैक किया जा सके
राशन दुकान का आनंदपुर सरपंच ने किया निरीक्षण
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत के सरपंच हरि बल्लभ शर्मा को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने राशन दुकान पर जाकर उपभोक्ताओं को हो रही असुविधाओं को लेकर जानकारी ली जिसमें राशन डीलर द्वारा फिंगर नहीं आने की समस्या बताई गई राशन डीलर का कहना था कि फिंगर नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से राशन नहीं दिया जा रहा साथ ही राशन डीलर से निशुल्क राशन वितरण की बात की गई तो उन्होंने निशुल्क राशन देने से साफ साफ मना कर दिया गया जबकि शासन द्वारा सभी हितग्राहियों को अभी निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का शामिल है इस संबंध में आपूर्ति विभाग कि अधिकारी अर्चना इक्का से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया था उन्होंने फोन तक नहीं उठाया




0 टिप्पणियाँ