नामांतरण , डायवर्शन , सीमांकन का काम बंद RCMS सर्वर अपडेट के नाम पर काम ठप , हजार लोग परेशान



नामांतरण , डायवर्शन , सीमांकन का काम बंद RCMS सर्वर अपडेट के नाम पर काम ठप , हजार लोग परेशान
 , भोपाल राजधानी में बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन काम करने वाली संस्थाएं बार - बार सर्वर अपडेट के नाम पर काम बंद करके शहरवासियों की परेशानियां बढ़ा रही हैं । आरसीएमएस , पंजीयन सर्वर और परिवहन विभाग का सर्वर बीते दो सप्ताह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है ।

- अपडेट के नाम पर हर माह होती है परेशानी
चारों लोक सेवा केंद्र में करीब पांच हजार लोग परेशान हो रहे हैं , लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है । इधर , लोकसेवा केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों ने ऐसी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की भूमि या भूखंड के नामांतरण , डायवर्सन , बंटान या सीमांकन का काम कराने के लिए जिले में स्थित चार लोक सेवा केंद्र पर जा रहे हैं , आपको घंटों परेशान होने के बाद नाकामी ही हाथ लगेगी । आपका समय और ईंधन के तौर पर खर्च किया गया , पैसा भी बर्बाद होगा । दरअसल , रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम ( आरसीएमएस ) जिले में दो सप्ताह से पूरी तरह से बंद है । इस वजह से यह काम अभी नहीं हो पा रहे हैं । आरसीएमएस सर्वर के सही तरीके से काम नहीं करने से रोजाना है । इस वजह से केंद्र पर पहुंचने वाले लोग दिनभर लाइन में लगने के बाद भी परेशान हो रहे हैं । यह काम पांच जनवरी के बाद सही होने की बात कही जा रही है । विभागीय सूत्रों की मानें तो करीब एक साल यानी फरवरी , 2022 से आरसीएमएस सर्वर लगातार परेशान कर रहा है ।

रोजाना दर्ज किए जाते हैं सैकड़ों आवेदन 
भोपाल जिले में चार लोक सेवा केंद्र स्थित हैं , जहां पर आरसीएमएस के जरिए भूमि संबंधी काम किया जाता है । कलेक्ट्रेट , टीटी नगर , कोलार और बैरसिया इन सभी केंद्रों रोजाना सैकड़ों आवेदन नामांतरण व अन्य भूमि संबंधी कार्य के लिए पहुंचते हैं । अब जब सिस्टम ठप हो गया है , तो इनकी संख्या बढ़ जाएगी । पिछले दो सप्ताह से हालात बने होने की वजह से 10 हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं । आरसीएमएस ठप होने से राजस्व सेवा जमीन के खसरा , बंटान , नक्शा , शपथपत्र अभिलेख में सुधार , रजिस्ट्री की कॉपी , चालान की कॉपी , सीमांकन आदि सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं ।
पंजीयन सर्वर 1 सप्ताह से धीमा , 
लोगों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार राजधानी में बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री कराने वाले सैकड़ों लोग खासे परेशान हो रहे हैं । पंजीयन सर्वर धीमा चलने के कारण लोगों को यहां पर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है । हालात ये हैं कि जिस रजिस्ट्री में पहले 15 से 20 मिनट लगते थे , उसके लिए अभी लोगों को दो से तीन घंटे बैठना पड़ रहा है । ऐसे में एक तरफ जहां आम जनता को परेशानी हो रही है और रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ हो रही है । वहीं , दूसरी तरफ शासन - प्रशासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है । बताया जा रहा है कि बीते साल के अंतिम दिनों में सर्वर की बेरूखी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ