भोपाल । जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में अकेला पाकर बलात्कार किया । मूलतः मंडला जिले की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है । पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 25 नवंबर को बुआ काम पर गई थी और वह घर पर अकेली थी । तभी पड़ोस में रहने वाला संभू सिंह घर में दाखिल हुआ और उसके साथ जबरन बलात्कार किया । जब पीड़िता ने घटना के बारे में आरोपी संभू की पत्नी निशू को बताया तो उसने उसे 100 देकर चुप रहने को कहा साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । इस डर से नाबालिग चुप रही । हाल ही में पीड़िता ने अपनी हिम्मत कर अपनी बुआ को संभू सिंह की हरकत के बारे में बताया । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।




0 टिप्पणियाँ