भोपाल राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में नया मेहमान आया है । सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बुधवार को एक घायल मादा तेंदुए को रेस्क्यू कर लाया गया । वह चल नहीं पा रही है , लेकिन उसके तेवर आक्रामक है । फिलहाल वह क्वारेंटाइन रहेगी । डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर रखेगी । वन विहार की डायरेक्टर पद्मप्रिया बालकृष्णन ने बताया कि बुधवार को वन विहार में वयस्क मादा तेंदुआ को लाया गया है ।
झिरिया बीट से किया रेस्क्यू
वन्यप्राणी रेस्क्यू स्क्वॉड एसटीआर ने तेंदुए को एसटीआर के मटकुली परिक्षेत्र की झिरिया बीट से रेस्क्यू किया । वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ . गुरुदत शर्मा , डॉ . प्रशांत देशमुख और वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में दल के साथ रेस्क्यू वाहन से उसे वन विहार लाया गया । मादा तेंदुआ मंगलवार को घायल अवस्था में मिली थी । इसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया था ।
डॉक्टर ने की तेंदुए की स्वास्थ्य जांच
मादा तेंदुआ को गंभीर घायल व चल - फिर सकने में असमर्थ हालत में लाया गया । तेंदुए का वन्यप्राणी ' चिकित्सक डॉ . अतुल गुप्ता ने स्वास्थ्य परीक्षण किया । इसके बाद उसे क्वारेटाइन किया गया । इस दौरान उसकी गतिविधियों एवं व्यवहार पर सतत निगरानी रखी जाएगी ।




0 टिप्पणियाँ