गौशालाओं के लिए पौने तीन करोड़ से अधिक की राशि जारी : कलेक्टर

गौशालाओं के लिए पौने तीन करोड़ से अधिक की राशि जारी : कलेक्टर

विदिशा कलेक्टर एवं जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति  के अध्यक्ष श्री उमाशंकर भार्गव की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड द्वारा जिले की शासकीय एवं अशासकीय सहित कुल 98 गौशालाओं के लिए कुल 2 करोड़ 80 लाख 89 हजार रुपए जारी कर दिए गए हैं।
 कलेक्टर श्री भार्गव के निर्देशों के अनुपालन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उपसंचालक डॉक्टर ओमप्रकाश गौर के द्वारा  संबंधित गौशालाओं के बैंक खातों में राशि जमा कराने की कार्रवाई पूरी की गई है।
 उपसंचालक डॉ गौर ने बताया कि जिले की 80 मनरेगा की गौशाला एवं 18 अशासकीय  गौशालाओं को क्रमशः चार-चार माह की राशि जो जनवरी 2023तक की प्रदाय की गई है।
 गौरतलब हो कि गौशालाओं को भूसा एवं दाना के लिए आर्थिक सहायता राशि म.प्र. गौसंवर्धन बोर्ड के द्वारा उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विदिशा के अधीन ष्मुख्यमंत्री गौसेवा योजना (एमजीएसवाय) के अंतर्गत संचालित गौशालाओं में उपलब्ध कराई गई है।
 गौवंश संख्या के आधार पर गौवंश के भूसा एवं दाना कय हेतु 20 रुपए प्रति गौवंश प्रति दिवस के मान से चार माह के लिए राशि रूपये 144.38 लाख (रूपये एक करोड़ चवालीस लाख अडतीस हजार मात्र) स्वीकृत की गई है।

 जिले में अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश संख्या के आधार पर गौवंश के भूसा एवं दाना क्रय करने के लिए 20 रुपए प्रति गौवंश प्रति दिवस के मान से चार माह के लिए कुल राशि  136.51 लाख रूपये (एक करोड़ छत्तीस लाख इक्यावन हजार मात्र) संबंधित गौशालाओं के बैंक खातों में जमा कराने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ