मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया ' बड़ा दिल ' ‘

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया ' बड़ा दिल ' ‘ अभद्र भाषा ' बोलने वाली करणी सेना को किया माफ कहा- अपना कोई गलत कर दे तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता मेरी मां जहां भी हों , वे अपने

 भोपाल |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दिल दिखाते हुए करणी सेना को माफ कर दिया है । सीएम ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि अपना कोई गलत कर दे तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता । मुख्यमंत्री के इस अनूठे कदम की खूब सराहना हो रही है । एक अभद्र भाषा वाले वायरल वीडियो के बाद करणी सेना ने मुख्यमंत्री से माफी मांगी थी । गौरतलब है कि बीते दिनों करणी सेना ने राजधानी के जंबूरी मैदान में अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था । इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था , जिसमें करणी सैनिक अभद्र भाषा का उपयोग कर नारेबाजी कर रहे थे । इस मामले ने तूल पकड़ा और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारी भी की गई थी । मामले को लेकर करणी सेना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांगी । जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने तमाम करणी सैनिकों को माफ कर दिया । उन्होंने कहा , मैं सबसे स्नेह करता हूं , सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं और समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है , और आगे भी करता रहूंगा । 




सीएम ने भावुक ट्वीट किया ... मेरी मां जहां भी हो , वे अपने इन बच्चों को क्षमा कर दें
 मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इस मामले में क्षमा मांगी गई है , में भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हो अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अब उनके लिए कोई मिला - शिकवा नहीं है । आप सब अपने है और अपना भी कोई गलती कर दे तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता । चौहान ने ट्वीट किया , जिसमें उन्होंने लिखा- पिछले दिनों एक आंदोलन के दौरान मेरी मां जहां भी हों ..... अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था । मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में ही हो गया था उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ