बड़वानी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की रीति - नीति पर किया प्रहार हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा , जनता से माफी मांगे कांग्रेस : शिवराज


• बड़वानी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की रीति - नीति पर किया प्रहार हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा , जनता से माफी मांगे कांग्रेस : शिवराज

भाजपा और विकास एक - दूसरे के पर्याय , विकसित नगर और वार्ड के लिए कमल खिलाएं  

भोपाल बड़वानी |  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेसकी रीति नीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा किहाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा , कांग्रेसियों को जनता से माफी मांगनी चाहिए । यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को बड़वानी की जनसभा में कही । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी साथ थे । उन्होंने कहा कि हमने उन सारी योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया है , जिन्हें कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था । सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहाकि नगर सरकार के चुनाव हैं । कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान चला रही है । अरे कांग्रेसियों हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा , तुम तो माफी मांगो । कांग्रेस ने सड़क नहीं बनाई , पूरा बड़वानी खुदा पड़ा है । हमने सीवेज के लिए पैसे भेजे लेकिन यहाँ तो काम ही नहीं हुआ , पूरा शहर खोद दिया । 

कांग्रेसियों , बड़वानी की जनता से माफी मांगो ! 

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में जनहित की , गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दीं । कमलनाथ , उनबेटियोंसे माफी मांगो , जिनसे तुमने शादी में रु . 51,000 देने की बात कही थी और कुछ नहीं दिया । उनगरीबों से माफी मांगो , जिनकी सम्बल योजना बन्द कर दी । उन किसानों से माफी मांगो , जिन्हें तुमने कर्जमाफी के नाम पर डिफॉल्टर बना दिया । उन नौजवानों से माफी मांगो , जिनको तुमने 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था ।

विकास के लिए भाजपा पर विश्वास करती है जनता : शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है । पंच , सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक नगरपालिका , नगर निगम के जितने चुनाव मध्यप्रदेश में हुए , भाजपा को 85 प्रतिशत सीटें मिली है । गुजरात चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में 156 सीटों पर भाजपा का जीतना इतिहास बन गया है । कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है । भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं , इसीलिए विकास के लिए भाजपा पर जनता विश्वास , करती है । 


भाजपा की सरकारें गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है , उसी प्रकार शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में शीर्ष पर है ।

भाजपा करती है हर वर्ग की चिंता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की चिंता करती है । अभी पूरी दुनिया इंदौर आई थी । मध्यप्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वचन उद्योगपतियों ने दिया है जिससे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा । हमने उनसारी योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया है , जिन्हें कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था । जिन लोगों के नाम छूट गए थे , अभी हमने 7,000 नाम सीएम जनसेवा अभियान शिविर में जनहित की विभिन्न योजनाओं में जोड़े हैं । अगर किसी के नाम छूटे होंगे , तो उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे । अगर किसी के पास रहने की जमीन नहीं है , तो उनको मुख्यमंत्री भू - आवासीय अधिकार योजना के तहत जमीन का मालिक बनाएंगे । 

केवल शहर में नहीं गाँव में भी जमीन का मालिक बनाएंगे । अंगड़िया फलिया में कई लोग रहते थेटूटी - फूटी झोपड़ी में , उनके मकान हम बना रहे हैं । विकास की चिंता हम पर छोड़िए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आपने पिछले चुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया , लेकिन कांग्रेस ने क्या किया ? कांग्रेस का अध्यक्ष तो कभी मुझसे मिलने नहीं आया कि बड़वानी में कुछ काम करा दो । कांग्रेस ने बड़वानी में कोई सड़क बनवाई क्या ? पूरा बड़वानी खुदा पड़ा है । सड़कों में गड्ढा है या गड्ढों में सड़क पता ही नहीं चलता । आज मैं आपसे कुछ निवेदन करने आया हूँ । आप नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनाइये , विकास की चिंता हम पर छोड़िए । मैं सारी सड़कें बनाकर दूंगा | अमृत योजना में खुदी सड़कें भी हम बनवाएंगे । कांग्रेस को नहीं है वोट मांगने का हक प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में छल - कपट से बनी 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हक और अधिकारों को छीना । कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केन्द्र से भेजा गया पैसा वापस कर दिया । कांग्रेस सरकार के पास फिल्म फेस्टिवल के लिए पैसा था , लेकिन गरीबों के विकास के लिए पैसे नहीं थे । ऐसी कांग्रेस को वोट मांगने का कोई हक नहीं है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ