परीक्षा पास लेकिन उम्र की वजह से बाहर हो रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवार मैरिट लिस्ट में नाम , आयु गणना में बाहर

परीक्षा पास लेकिन उम्र की वजह से बाहर हो रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवार मैरिट लिस्ट में नाम , आयु गणना में बाहर


भोपाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक की कमी पूरी करने के लिए प्राथमिक शिक्षक भर्ती की पहली काउंसलिंग चल रही है । इसके तहत करीब 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है । लेकिन इस भर्ती में कई ऐसे पात्र अभ्यर्थी सामने आए हैं , जिन्हें अच्छी रैंक मिली है । मैरिट सूची में भी नाम है , लेकिन आयु गणना में बाहर हो रहे हैं । पात्र अभ्यर्थियों का कहना है कि पात्रता परीक्षा में आवेदन के समय 18 वर्ष की आयु मांगीगई थी , अब कांउसलिंग में 21 वर्ष मांगी जा रही है । लोक शिक्षण संचालनालय ( डीपीआई ) अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए जो आयु की गणना कर रहा है , वह न्यायोचित नहीं है । जो छात्र एक जनवरी 2023 को 21 वर्ष के हो रहे हैं , उन्हें भी प्रथम काउंसलिंग में ही शामिल करके नियुक्ति पत्र दिया जाना चाहिए । जब भर्ती प्रक्रिया 2023 फरवरी में पूरी हो रही है तो आयु की गणना भी एक जनवरी 2023 से की जानी चाहिए ।


30 तक जमा होंगे आर्मी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी टीचर के आवेदन टीजीटी और पीजीटी और पीआरटी टीचर बनने के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल में आवेदन कर सकते हैं । आर्मी पब्लिक स्कूल , बोलारम ने टीजीटी , पीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । इसके तहत टीजीटी , पीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की कुल 63 वैकेंसी है । भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तक स्वीकृत किए जाएंगे । आवेदन डाक के माध्यम से स्वीकृत किए जाएंगे । आवेदन फॉर्म आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं । आवेदन शुल्क डिमांड ड्रॉफ्ट से जमा करनी है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ