पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष के बेटे और दामाद की सड़क हादसे में मौत
भोपाल राजधानी भोपाल में एक सड़क हादसे के दौरान जीजा साले की घटनास्थल पर मौत हो गई मृतक विदिशा जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे और दामाद है | दामाद दिल्ली के अमेजॉन डेवलपर का काम करते था हादसे की रात दोनों जीजा साले बच्ची के जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और जीजा और साले ने एक होटल में जाकर खाना भी खाया लौटते समय लिंक रोड पर हादसा हो गया । उनकी कार शिवाजी नगर चौराहे की रोटरी से टकराकर पलट गई । एयरबैग भी खुले , लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि एयरबैग फ्ट गए । कार की पिछली सीट पर बैठा युवक घायल हुआ है । घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर सड़क हादसे में पूर्व भाजपा भोपाल में हुआ दर्दनाक हादसा , 15 मिनिट तक तीनों तड़पते रहे कार में , राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल के आकार का नाले का स्लैब बना हुआ है । यह रोड से करीब 10 इंच ऊंचा है । ओवरस्पीड कार इसी ब्रेकर से अनियंत्रित होकर हवा में 3 फीट उछली और सीधा चौराहे की रोटरी से टकरा गई । इसके बाद 15 फीट तक घिसटते हुए ड्राइवर की साइड पर ट्रैफिक आइलैंड से टकराकर पलट गई । हादसा शुक्रवार देर रात हुआ । कार भाजपा नेता के दामाद मोहित की थी । हादसे में कार का पिछला टायर फट गया । वहीं ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है । कार भाजपा नेता के दामाद मोहित की थी । हादसे में कार का पिछला टायर फट गया । वहीं ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है । शुक्रवार रात 12 बजे तीनों टीटी नगर से घर आ रहे थे । रास्ते में उनकी कार शिवाजी नगर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उनकी कार नाले के स्लैब से उछलकर सीधे रोटरी से टकराते हुए पलट गई । 15 मिनट तक तीनों कार में तड़पते रहे । कुछ राहगीर उन्हें जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टरों ने जीजा - साले को मृत घोषित कर दिया । दोस्त रवि घायल है । टीटी नगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एयरबैग फ्टने की वजह से दोनों का सिर कार के डैशबोर्ड से टकराया होगा । यही मौत की वजह बना । कार की पिछली सीट पर बैठे रवि के बयान फिलहाल नहीं हो सके हैं । उसका हमीदिया में इलाज चल रहा है । वहीं सौरभ और मोहित अपने - अपने पेरेंट्स के इकलौते बेटे थे । सौरभ की शादी 2019 में हुई थी । अभी उनकी कोई संतान नहीं हैं । वह कुरवाई में मैरिज गार्डन का संचालन करते थे । घटना के समय दोनों सीट बेल्ट लगाए हुए थे या नहीं इसको लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है । पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक करेगी । कार मोहित की थी । हादसे में कार का पिछला टायर फट गया । ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है । कार रोटरी से टकराने के बाद ड्राइवर साइड पलटी । चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कार की स्पीड काफी तेज थी ब्रेकर से उछल कर अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
भांजी का जन्मदिन मनाने गए भोपाल
कुरवाई विदिशा निवासी दिनेश सोनी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं । उनके बेटे सौरभ सोनी मैरिज गार्डन के मालिक थे । शुक्रवार को सौरभ सेकंड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में रहने वाले जीजा मोहित नरेकर के घर भांजी का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे । घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद जीजा - साले अपने दोस्त रवि वर्मा , के साथ इमामी गेट स्थित जमील होत में खाना खाने पहुंचे ।
हादसे में कार के एयरबैग तक फट गए
मृतक मोहित दिल्ली में अमेजन कंपनी में डेवलपर की पोस्ट पर थे । 2017 में उनकी शादी सौरभ की बहन के साथ हुई थी । उनका एक बेटा बेटी है । बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए वह भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाले अपने माता पिता के पास आए थे । बेटी के जन्मदिन के लिए उन्होंने साले सौरभ को इन्वाइट किया था । सौरभ ट्रेन से भोपाल पहुंचे थे । जन्मदिन मनाने के बाद वह जीजा के साथ पार्टी करने चले गए । मोहित के पिता विंध्याचल भवन में पदस्थ हैं । शिवाजी नगर चौराहे के पास उनकी कार नाले पर बने स्लैब से उछलकर सीधे चौराहे की रोटरी से टकराई और पलट गई । हादसे में कार के एयरबैग तक फट गए थे ।
.jpg)




0 टिप्पणियाँ