मकान तोड़ने पर विवाद , तहसीलदार पतली गली से निकल गए सिक्सलेन प्रोजेक्ट में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा , दो पटवारियों का सिर फूटा

मकान तोड़ने पर विवाद , तहसीलदार पतली गली से निकल गए सिक्सलेन प्रोजेक्ट में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा , दो पटवारियों का सिर फूटा



भोपाल राजधानी में 222 करोड़ रुपए के कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में अतिक्रमण हटाने के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ । अतिक्रमण हटाने और कबाड़ ले जाने को लेकर कुछ लोगों ने मकान तोड़ने पर वहां मौजूद दो पटवारियों को पीट दिया । पत्थर लगने से पटवारी के सिर पर चोट आई हैं । भीड़ से घिरे देख टीटी नगर तहसीलदार अविनाश मिश्रा ने दोनों को बचाया । वहां भी भीड़ पहुंच गई । मामले में तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है । हंगामे के बाद विधायक पीसी शर्मा भी मौके पर पहुंचे । शुक्रवार सुबह निगम और प्रशासन का अमला कोलार रेस्ट हाउस तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था । इस दौरान वहां बने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई । दरअसल यहां काबिज 36 परिवारों को बारह नंबर मल्टी सहित अन्य जगहों पर मकान दिए गए हैं । इन लोगों ने अपने मकानों का मटेरियल कबाड़ वालों को बेच दिया था । जिसे वह निकालने में जुटे थे । इस दौरान जेसीबी की मदद से पटवारियों ने यहां लगे मजदूरों को हटाकर मकान ढहाना शुरु कर दिया । जिसको लेकर यहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया । इस दौरान पटवारी राजेश जैन और राघवेंद्र सिंह के साथ इन लोगों ने झूमाझटकी शुरु कर दी । हंगामे के चलते कार्रवाई रूक गई ।

पत्थर लगने से आई पटवारी के सिर में चोट तीन युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

हंगामे के कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक शर्मा मौके पर पहुंचे । उन्होंने एसडीएम संजय श्रीवास्तव और तहसीलदार मिश्रा से बात की । उधर , घायल पटवारी हमला करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए चूनाभट्टी थाने पहुंचे । पटवारी भी थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया । एसडीएम ने बताया कि कोलार रेस्ट हाउस तिराहे से 36 मकान और 20 दुकानें हटाई जा रही है । उन्हें अलग अलग जगह विस्थापित किया जा रहा है ।

पटवारियों को पीटने वाले पांच लोगों पर केस

चूनाभट्टी पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के दौरान पटवारी समेत अन्य शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने वाले पांच लोग नामजद समेत उनके साथियों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है । चूना भट्टी थाना प्रभारी नितिन शर्मा के मुताबिक सिक्स लेन प्रोजेक्ट में अतिक्रमण हटाने के दौरान दो पटवारियों के साथ झूमाझटकी और उन पर पथराव करने के मामले में पांच लोगों पर नामजद एफआइआर दर्ज की गई है । इनमें गोपाल , प्रशांत , यश , आकाश और हिमांशु और उनके अन्य साथियों पर शासकीय कार्य में बाधा 353 , 332 और 186 की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है । आरोपियों में कबाड़ी और बाकी आसपास के लोग शामिल हैं ।

कबाड़ उठाने के दौरान हुई मारपीट एसडीएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि झुग्गियों के विस्थापन की कार्रवाई की जा रही थी । जो स्वेच्छा से जा रहे थे । उनके मकान हटाए जा रहे थे । कुछ कबाड़ बीनने वाले । चाहते थे कि सामान उठाकर ले जाएं । इस दौरान पटवारियों पर हमला कर दिया । उनके विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

पांच लाख आबादी को मिलेगा फायदा सिक्सलेन से कोलार के रहवासियों के अलावा ओबेदुल्लागंज , मंडीदीप , सलकनपुर , हरदा , टिमरनी व अन्य जगहों से आने - जाने वाले 5 लाख लोगों को हर रोज फायदा मिलेगा । उन्हें जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी । निर्माण के दौरान रूट डायवर्ट भी किया जाएगा । ऐसे में शाहपुरा होते ही कलियासोत ब्रिज बेहतर विकल्प रहेगा । इस ब्रिज का इसी साल लोकार्पण हुआ है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ