हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में दो महीने तक नाथ सरकार की उपलब्धियां पहुंचेगी घर - घर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में दो महीने तक नाथ सरकार की उपलब्धियां पहुंचेगी घर - घर 
भोपाल कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर काम करेगी । इस अभियान के लिए कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के बेहतर काम काजों को जनता के बीच में ले जाने का तय हुआ है । इसके लिए प्रदेश कांग्रेस और नाथ की कोर टीम इसमें जुटी हुई है कि इस अभियान के दौरान पार्टी घर
घर पहुंचकर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं । यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा । प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला संगठनों से यह जानकारी चाही है । कि उनके जिले में नाथ की सरकार में क्या - क्या काम हुए थे । वहीं विधायकों से भी यह जानकारी मांगी गई है । इस जानकारी के आने के बाद जिस जिले में जो - जो काम उस वक्त हुए हैं , उन्हें कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रचारित करेगी ।
विधानसभा चुनाव की तैयारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस का देश में चलेगा । इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने इसे इस साल के अंत में होने वाले चुनावों से भी जोड़ लिया है । इस अभियान में अपनी 15 महीने की उपलब्धियां और विधायकों द्वारा क्षेत्र में करवाए गए कामों को जनता के बीच में लेकर जाने का इस अभियान में कांग्रेस के जरिए प्रदेश कांग्रेस को मौका मिला है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ