मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में 22 को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की आवासीय भू - अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को होंगे भूखंड आवंटित

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में 22 को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की आवासीय भू - अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को होंगे भूखंड आवंटित
भोपाल निःशुल्क भूखंड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम हरिभूमि न्यूज ) | भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू - अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवास के लिए एक साथ निःशुल्क भूखण्ड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम है । इससे इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा । स्वयं के आवास के लिए भूमि का अधिकार मिलने से परिवारों का आत्म विश्वास भी बढ़ेगा । सिंगरौली से ही रीवा संभाग के चार जिलों के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी । साथ ही सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज , माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह ( बैदन ) एवं चकारिया का शिलान्यास भी होगा । मुख्यमंत्री चौहान सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे । मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया , खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह , अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे । सिंगरौली कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री आवासीय भू - अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवास के लिए एक साथ नि : शुल्क भूखण्ड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम है । इससे इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा । दिवस 2423 की पंजा सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ें मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंगरौली जिले में हो रहे आयोजन से जिले की सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़े और जिलों को मिल रही सौगातों के संबंध में उनसे संवाद भी स्थापित करें । मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को मूखंड आवंटित करेंगे । योजना में जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं है और स्वयं की भूमि भी नहीं है । ऐसे प्रत्येक परिवार को शासन की ओर से 60 वर्ग मीटर का निशुल्क भूखंड आवंटित किया जाएगा । जिले में 421 एकड़ रकबे में हितग्राहियों को निशुल्क भूखण्ड आवंटित होंगे ।

60 करोड़ 30 लाख की लागत से बनेगा कॉलेज मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सिंगरौली से ही रीवा संभाग के सिंगरौली सहित सीधी - सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे । मुख्यमंत्री चौहान 248 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय , 60 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह ( बेदन ) तथा 33 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ