Header Ads Widget

Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक शुभकामनाएं सौजन्य से शैलेश भंडारी अध्यक्ष नगर परिषद लटेरी शिवचरण प्रजापति उपाध्यक्ष नगर परिषद लटेरी सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं नवीन मीणा सरपंच नीरज मीना रोजगार सहायक मोहर सिंह अहिरवार सचिव ग्राम पंचायत गोलाखेड़ा सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं हरि बल्लभ शर्मा सरपंच मानिक चंद साहू सचिव ग्राम पंचायत आनंदपुर सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं चंदू कुर्मी सरपंच सोनू व्यास रोजगार सहायक ग्राम पंचायत निशावर्री सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दिमान सिंह कुशवाहा सरपंच किशन सिंह गुर्जर सचिव नीरज साहू रोजगार सहायक ग्राम पंचायत जावती सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं अनीता कलावत सरपंच नंदकशोर सेन सचिव ग्राम पंचायत मोतीपुर सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं बलवीर यादव सरपंच नेपाल यादव रोजगार सहायक ग्राम पंचायत जरसेना सभी देशवासियों को 76 वें Independence Day (स्वतंत्रता दिवस) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं गेंदालाल मीणा सरपंच धर्मेंद्र मीणा रोजगार सहायक ग्राम पंचायत डोंड खेड़ा

नटेरन ब्लॉक में IFWJ की नई कार्यकारिणी, रामकृष्ण रघुवंशी अध्यक्ष और यशपाल रघुवंशी बने सचिव

नटेरन। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) की नटेरन ब्लॉक इकाई की बैठक रविवार, 2 अगस्त को खैराई रोड स्थित नंधावत मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में विदिशा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान नटेरन ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामकृष्ण रघुवंशी को अध्यक्ष और यशपाल रघुवंशी को सचिव चुना गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी ने संगठन के इतिहास और पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ वर्ष 1950 से पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पत्रकारों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी ने अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष सफीक खान ने भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

बैठक के दौरान नटेरन ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नवभारत संवाददाता महेंद्र रघुवंशी ने पत्रकार रामकृष्ण रघुवंशी का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। वहीं, सचिव पद के लिए यशपाल रघुवंशी को सर्वसम्मति से चुना गया।

विशेष अतिथि के रूप में मौजूद आजतक के संवाददाता विवेक ठाकुर ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन के पहचान पत्र वितरित किए गए। बैठक में नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के साथ आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

हर्षवर्धन उर्फ सोनू को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान नटेरन के वरिष्ठ पत्रकार ओम श्रीवास्तव के भतीजे हर्षवर्धन उर्फ सोनू के निधन पर पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी, आजतक संवाददाता विवेक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सफीक खान, जिला सचिव अलीम खान, घनश्याम पंथी सहित लटेरी एवं नटेरन क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पटेल, सचिन तिवारी, देवेंद्र रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी, नरेंद्र रघुवंशी, नितेश नामदेव, कोक सिंह रघुवंशी, नीलम रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, राजेश रघुवंशी, पूरन सिंह रघुवंशी, राजेश उर्फ राजू मामा रघुवंशी, राहुल धाकड़, अखलेश रघुवंशी, सुनील चावलिया, राजकुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ