सिमी का आतंक बीहड़ के जंगल में डकैतों का आतंक या नक्सलियों का आतंक , मध्यप्रदेश पुलिस ने सभी को ध्वस्त किया है , शिवराज सिंह चौहान
खुले मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस का इतिहास उपलब्धियों भरा रहा है । डकैतों , नक्सलियों को खत्म किया है । देशभक्ति और अनुशासन को कभी कम नहीं होने देना । आप भाग्यशाली हैं , जो लाखों में से चुनकर आए हैं । अब भारत माता के दूध की लाज रखने का काम करें । आरक्षक बीट में घूमें । बीट प्रभारी को पता होना चाहिए कि गुंडे , अपराधी कौन हैं । शराबी , जुए , सट्टे , अपराधी पास आने की कोशिश करेंगे । इनसे दूर रहें । उनमें आपका खौफ होना चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी भाषा पर संयम रखें । सज्जनों के प्रति फूल सा कोमल बनें , लेकिन अपराधियों के प्रति बज्र से ज्यादा कठोर बनें । इससे पहले गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने कहा कि मप्र की पुलिस ने देश में पुलिस की छवि को बदला है । हमारी सरकार ने क्रमोन्नति देने का काम किया है । ई - एफआईआर शुरू की है । आज से समाज की जिम्मेदारी आपकी है । कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा , डीजीपी सुधीर सक्सेना , एडीजी चयन एवं भर्ती संजीव शमी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे ।
सड़कों पर निकलें टीम वर्क से काम करें मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस सड़क पर निकले । सड़क पर निकलने के मामले में मप्र पुलिस सबसे आगे हैं । इससे अपराधियों में खौफ पैदा होता है । नागरिकों में सुरक्षा भाव आता है । टीम वर्क से काम करें । तकनीक से काम करें । साख पर बट्टा मत लगने देना । जनहित में काम करें । दृष्किोण ठीक रखें ।
सप्ताहिक अवकाश की सिफारिश मुख्यमंत्री ने पुलिस को सप्ताहिक अवकाश देने की सिफारिश की है । उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने से कुंठा होने लगी है । अवकाश पर विचार करें और उसे शुरू किया जाना चाहिए ।




0 टिप्पणियाँ