लहराया तिरंगा , प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी
विदिशा । 74 वे गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत व पुर्नवास विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम भेजे गए संदेश का अभिकल वाचन किया । इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड का निरीक्षण किया । उनके साथ कलेक्टर उमाशंकर भार्गव , पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला भी मौजूद थी । समारोह में विशेष सशस्त्र बल , जिला पुलिस बल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया । स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया । प्रभारी मंत्री ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया । प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने पूर्व मंत्री व मीसाबंदी श्री राघवजी भाई का शाल , श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग समेत अन्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीए कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट परेड करने में चयनितों के अलावा निर्णायक द्वारा चयनित विभागों की झांकियों को सम्मानित किया है । शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई ।
इस दौरानसांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी , विधायक शशांक भार्गव , नगरपालिका अध्यक्ष प्रीती शर्मा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन , कॉ . आपरेटिव बैंक के पूर्व द्वय अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार और श्याम सुन्दर शर्मा , जिला क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ राकेश जादौन , मनोज कटारे आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।




0 टिप्पणियाँ