गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा बरसे कमलनाथ कहा कि आमजन का जीवनयापन दूभर हो गया

 गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा बरसे कमलनाथ कहा कि आमजन का जीवनयापन दूभर हो गया 

भोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि आज देश और मध्यप्रदेश का हर वर्ग परेशान है , हर समाज परेशान है । हर घर चरम मंहगाई के बोझ से दब रहा है , आमजन का जीवनयापन दुर्भर हो रहा है । युवा रोजगार के लिए भटक कर परेशान हो रहे हैं । किसान खेती की नई चुनौतियों से परेशान है । व्यापारी शोषण से परेशान है । कमजोर वर्ग अत्याचार से परेशान है । बहन , बेटियां और बच्चे असुरक्षा और सम्मान बचाने को लेकर परेशान है । हमारा मध्यप्रदेश पिछड़ेपन को लेकर परेशान है , औद्योगिक विकास को लेकर परेशान है , प्रदेश पर लाखों करोड़ों के कर्ज को लेकर परेशान है । मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है । आज के ये हालात हमारे प्रदेश का कड़वा सच है , वो कड़वा सच , जिसे आमजन रोज जी रहा है । । नाथ ने कहा कि इन हालातों को बदलने का मन आपने बनाया था और 2018 में कांग्रेस को समर्थन दिया था । एक नई सुबह की शुरूआत प्रदेश में हुई थी । कांग्रेस सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में अपनी नीति और का परिचय दिया था । हमने शुरूआत की थी । किसान कर्जमाफी , 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली , वृद्ध , विधवा और दिव्यांगों को बढ़ी पेंशन , अगड़ों और पिछड़ों को आरक्षण , हजारों नई गौशालाएं , शुद्ध का युद्ध , अपराधमुक्त - माफियामुक्त मध्यप्रदेश , कन्या विवाह हेतु 51 हजार की सहायता , राम वन गमन पथ , महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार , सभी समाज के युवाओं को निजी उद्योगों में रोजगार के लिए आरक्षण जैसे अनेक कदमों से हमने मध्यप्रदेश की नई तस्वीर बनाने की ओर काम शुरू किया था , एक ऐसी तस्वीर जो मध्यप्रदेश की नई पहचान बना सके । - नाथ ने कहा कि हम मिलकर मध्यप्रदेश के नव निर्माण का सफर फिर शुरू करेंगे । 2023 का साल मध्यप्रदेश के भविष्य को निर्धारित करने वाला साल है । कांग्रेस किसान कर्जमाफी के लिए प्रतिबद्ध हैं , हम युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं , हम कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं , हम अगड़ों और पिछड़ों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं । हर दलित और आदिवासी को हक और न्याय मिले , यह हमारी प्राथमिकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ