युवक के लिए भगवान बन कर आए थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी

युवक के लिए भगवान बन कर आए थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी
डंपर में फंसे बाइक चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला 


आनंदपुर सड़क हादसों के किस्से तो बहुत सुने हैं लेकिन जब इन हादसों में कोई भगवान बनकर आ जाए ऐसे मामले कम ही सुनने को मिलते हैं मामला डंपर और मोटरसाइकिल सड़क हादसे का है  हादसा सुनखेर आनंदपुर के बीच में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर का है सोमवार को आनंदपुर लटेरी और सुनखेर रेत से भरे डंपर ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटर चालक ट्रक के एक्सेल में जाकर फंस गया घायल युवक दर्द से तड़प रहा था 


उसी समय वहां से आनंदपुर थाना प्रभारी गौरव  रघुवंशी अपने पुलिस बल के साथ गुजर रहे थे उन्होंने जैसे ही इस दुर्घटना में एक्सेल में फंसे युवक को देखा तो तत्काल उन्होंने अपने पुलिस स्टाफ के साथ घायलों को निकालने में जुट गए और तमाम मशक्कत के बाद थाना प्रभारी व उनके स्टाफ ने डंपर में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला साथ ही घायल युवक को अपने ही थाना मोबाइल वाहन से शासकीय अस्पताल लटेरी में भर्ती करवाया

बता दें कि इस दौरान युवक को निकालने में खुद की जान का जोखिम था लेकिन अपनी जान की परवाह ना करते हुए सूझबूझ से इस कार्य को भी मुमकिन कर दिया आनंदपुर थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर युवक की जान बचा कर  मानवीय धर्म का परिचय दिया है इस दौरान उनके साथ  अधीक्षक सौरव सैनिक मांगीलाल दांगी थाना  मोबाइल वाहन चालक दीपक शर्मा मौजूद थे

 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ