एक रात में 4 कुओं से मोटर और केबल ले भागे चोर
शीत लहर का फायदा उठाकर 70,000 से अधिक रुपए की मोटरें चोरी
आनंदपुर बीते दिनों से क्षेत्र में शीतलहर का पारा बढ़ता जा रहा है खेतों में शीतलहर का फायदा उठाकर चोरों ने एक साथ चार कुओं से किसानों के खेतों में सिंचाई करने वाली मोटर और केबल उड़ा ले गए। इस संबंध में किसानों ने थाने में शिकायत की है किसान ललित श्रीवास्तव ने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने एक साथ चार किसान शैलेन्द्र श्रीवास्तव, हरिसिंह राजपूत, पीतम चौरसिया और मेरे खेत के कुएं में डली पानी की मोटर( पनडुब्बी) चुरा लीं।
किसानों ने बताया कि रात दिन की लाइट होने से दोनों समय मे खेतों में पानी देना होता है,एक महीने से अधिक से खेतों में पानी चल रहा है। किसानों के खेत गाँव के पास के ही हैं और खेतों में रात को भी आना जाना होता है। कल मौसम खराब होने से सर्द हवा चल रही थी जिससे खेतों पर हम लोग रात में नहीं आ पाए और इसका फायदा उठाकर किसान कुओं से मोटर निकालकर ले गए।
एक मोटर की कीमत करीब 15 हजार है, जबकि केबल भी साथ में है। इस तरह करीब 60-70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, साथ ही अभी सिंचाई भी पूरी नहीं हो पाई थी, जिससे परेशानी बढ़ गई है। हालांकि आनंदपुर पुलिस ने किसानों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। किसानों ने बताया कि आनन्दपुर से सदगुरुनगर के बीच में ट्यूबवेल सफल नहीं होते जिससे अधिकतर किसानों की सिंचाई व्यवस्था कुएं से होती है।
.png)
.png)




0 टिप्पणियाँ