ईवीएम बताएगी कौन होगा आनंदपुर सरपंच,सभी उम्मीदवारों का भविष्य का ताज कल खुलेगा
शुभम सोनी आनंदपुर | 5 जनवरी को हुए मतदान के बाद सभी पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीनों को लटेरी मुख्यालय पर जमा कर दी गई थी जिसका 9 जनवरी को वोटिंग की गिनती की जानी है आज यानी 9 जनवरी को सभी सरपंच उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम से निकलेगा
दरअसल आनंदपुर ग्राम पंचायत में पिछले 6 माह पहले चुनाव में ST आरक्षित का वोटर ना होने से चुनाव नहीं हो पाए थे वही पंच चुनावों को लेकर काफी माथापच्ची संघर्षों और घमासान के बीच चुनाव हो सके तो इसी चुनाव मैं उप सरपंच चुनाव को लेकर भी काफी घमासान दिखाई दिया
बता दें कि उपसरपंच बनाने को लेकर उपसरपंच उम्मीदवारों ने पंचों को अपने अपने स्तर से राजस्थान की बड़ी बड़ी होटलों की शहर कराई थी वहीं दूसरी ओर उपसरपंच उम्मीदवारों ने भी पंच को अपना साथ लेने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी दूसरी पार्टी मेंबर का बहुमत नहीं जोड़ पाए और उप सरपंच के चुनाव के दौरान एक पंच द्वारा पीठासीन अधिकारी से सरपंच पद उम्मीदवार का नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और हंगामा के बाद उप सरपंच प्रत्याशी हरीवल्लभ शर्मा ने सभी पंचों को भोपाल ले जाकर चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुनः चुनाव हो सके थे लेकिन इसी बीच बड़े राजनीतिक यानी कि विधानसभा स्तर की राजनीति के चलते उपसरपंच हरि बल्लभ शर्मा को ग्रामपंचायत का प्रभार नहीं मिल पाया 6 माह बाद प्रदेश में फिर उपचुनावों तारीख की घोषणा की गई जिसके बाद 5 जनवरी को चुनाव संपन्न किए गए हैं इस चुनाव में 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन जमा करके चुनाव लड़ा जिसका आज दिनांक यानी 9 जनवरी को फैसला आना है जिसका उम्मीदवारों और ग्राम की जनता के साथ-साथ जिले के सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार है
घमासान के बीच संपन्न हुए चुनाव
लंबी लड़ाई और मशक्कत के बीच संपन्न हुए सरपंच के चुनाव को लेकर इस बार 6 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किया था साथ ही चुनाव के दौरान काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से चुनाव मैदान में वोटरों को लुभाते दिखाई दिए इस चुनाव में खास बात यह रही कि पहली बार ग्राम पंचायत आनंदपुर के चुनाव में मायक गाड़ीयों के माध्यम से चुनाव का उपयुक्त प्रचार प्रसार किया गया जोकि ग्राम की जनता के लिए बेहद लोकप्रिय और देखने लायक रहा
हार जीत के पहले ही डीजे और जुलूस का प्रबंध
आज सोमवार 9 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर ईवीएम के माध्यम से वोटों की गिनती होना है | इसके पहले ही सभी प्रत्याशी इसको लेकर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं | वही ग्राम पंचायत आनंदपुर में अपनी अपनी जीत को लेकर सरपंच उम्मीदवारों ने डीजे और जुलूस को लेकर पहले ही तैयारी कर ली है |
0 टिप्पणियाँ