सरपंच उम्मीदवारों का भविष्य हुआ ईवीएम में कैद 9 जनवरी को आएगा ग्राम पंचायत का रिजल्ट




 आनन्दपुर. ग्राम पंचायत आनंदपुर में सरपंच पद का के अनारक्षित चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ गुरुवार को 81.97 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। पंचायत चुनाव में 3051 वोटरों में से 2501 वोट में वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 

प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदान समय समाप्ति तक मशक्कत करते हुए दिखाई दिए । बता दें कि 9 जनवरी को ईवीएम से वोटों की गिनती के जरिए नतीजा आएगा। सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण चलता रहा। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बावजूद मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मतदान के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया।रिटर्निंग ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि आनंदपुर में पूरी तरह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुल 3051 में से 2501 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 1355 पुरुष और 1146 महिलाओं ने चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले। परिणाम 9 जनवरी को घोषित होंगे यह हैं सरपंच पद के उम्मीदवार - आशुतोष शर्मा , हरिवल्लभ शर्मा , नवीन करेरिया ,लल्लीराम जाटव , महेंद्र सिंह कुशवाह, राजकुमार बघेल , 

20 वार्डों के लिए चारबाग बनाए गए थे 

  पंचायत चुनाव में मतदान के लिए आनंदपुर ग्राम पंचायत में 20 वार्डों के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसमें 54 , 55 , 56 , 57 एवं 554,645,651,651 कुल वोटर 3051 में से कुल 2501 वोट डाले गए । अब ग्राम पंचायत की चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है जोकि 9 जनवरी 2023 को जनपद मुख्यालय पर काउंटिंग के बाद ही क्लियर हो जाएगा   । ग्राम पंचायत के 3051 वोटरों में से 2501 वोट में वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया प्रयोग कर वोट डाला

कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव संपन्न

पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी हर एक पोलिंग बूथ पर कड़ी निगरानी में वोट डलवाए गए आशंका जताई जा रही थी कि कहीं कोई उत्पात ना मचा दे लेकिन पुलिस की सतर्कता से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ सुबह से ही लटेरी एसडीएम तहसीलदार सहित सभी अधिकारी गण वोटिंग व्यवस्था की सख्त निगरानी करते रहे ग्राम के मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया जिसके परिणाम स्वरूप 82 % मतदाताओं ने अपना वोट डाला । उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत आनंदपुर में जून - जुलाई में जो आरक्षण हुआ था उस समय एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई थी और एसटी वर्ग का ग्राम पंचायत में एक भी वोटर ना होने के कारण सरपंच पद के लिए चुनाव नहीं हो सका था जिसके चलते 6 महीने पश्चात अब सरपंच का चुनाव हुआ है । 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ