सहकार भारती के स्थापना दिवस को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, विधायक ने सौंपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

 सहकार भारती के स्थापना दिवस को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, विधायक ने सौंपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी



सिरोंज। सहकार भारती के 45वें स्थापना दिवस को लेकर कुरवाई रोड स्थित अनंत श्री गार्डन मैं रविवार को कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर 11 जनवरी को होने वाले सहकार भारती के स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए जानकारी दी एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में सफल आयोजन हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। बैठक में बताया गया कि सहकार भारती अपना 45वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है और स्थापना दिवस को लेकर पहली बार इतना बड़ा आयोजन सिरोंज में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों की भागीदारी हो यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। 



वही सहकार भारती के तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह रघुवंशी ने बताया कि 11 जनवरी को सहकार भारती का स्थापना दिवस के अवसर पर दोपहर 12:00 अनंत श्री गार्डन में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला एवं प्रदेश के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। वही कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा स्वावलंबन, स्वदेशी, स्वरोजगार, एवं सहकारिता पर संवाद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्षेत्रीय लोग इस आयोजन में शामिल हो इसके लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से आज ही से लग जाए और क्षेत्र के लोगों को स्थापना दिवस के को लेकर संपूर्ण जानकारी दी जाए, जिससे कि कोई भ्रमित ना हो कार्यक्रम में शासन की एवं सहकार भारतीय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। वही उन्होनें कहा की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचे यह सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मंच का संचालन पथरिया मंडल महामंत्री अरविंद रघुवंशी ने किया, तो वही आभार भाजपा पथरिया मंडल अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने जताया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह रघुवंशी, अमर सिंह यादव, कमर सिंह कुशवाह, किसान मोर्चा जिला सदस्य संतोष रघुवंशी, मंडल महामंत्री राजेश प्रभाकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, एससी अध्यक्ष शिवराज सूर्यवंशी, युवा नेता मोहित रघुवंशी, सागर सिंह यादव, सुरेंद्र, शिवराज, देवी सिंह, दीपक, हितेंद्र, रविंद्र रघुवंशी, पप्पू रजक, माखन महावर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ