शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के बाद आरोपी ने पति को पिलाया जहर अस्पताल में भर्ती

शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के बाद आरोपी ने पति को पिलाया जहर अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी | मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के पगारा गांव में एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया । इसके बाद जब पति को इस बात का पता चला तो आरोपी ने महिला के पति को जबरदस्ती शराब में जहर मिलाकर मारने का प्रयास किया । पीड़ित महिला के पति को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पीड़ित महिला ने बताया कि 28 दिसंबर की रात गांव का रहने वाला एक युवक उसके घर आ धमका उस वक्त उसका पति घर में सोया हुआ था । युवक ने दरवाजा खटखटाते हुए बताया कि उनकी रस्सी से बंधी हुई बकरी छूट कर भाग गई है । जैसे ही मैं घर के बाहर बकरियों के पास पहुंची तो उक्त युवक ने मेरा हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती मेरे साथ रेप किया । चीख पुकार सुनकर पति घर से बाहर आया पति को देख उक्त युवक मौके से भाग निकला । जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया की 28 दिसंबर की रात पत्नी ने उसे सारा घटनाक्रम बताया जिसके बाद में उक्त युवक की तलाश में घूम रहा था परंतु वह मुझे नहीं मिला और सोमवार दोपहर उक्त युवक मुझे मिल गया । मैंने बात करना चाही तो उक्त आरोपी खेत पर चलकर बात करने की कहकर मुझे ले गया जहां उसने मुझे जबरजस्ती शराब पिलाई इसके बाद मेरी एकाएक तबीयत बिगडने लगी । उक्त युवक के द्वारा मुझे शराब में जहर मिलाकर मारने का प्रयास किया । युवक को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला और उसके पति के बयान लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी । कार्रवाई की जाएगी मामले की सूचना प्राप्त हुई है । मामले की पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जाएगी  केएन शर्मा , इंदार थाना प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ