ऐसा पहली बार एक साल तक प्राइवेट वाहन नहीं चला सकेगा कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना

ऐसा पहली बार एक साल तक प्राइवेट वाहन नहीं चला सकेगा कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना

भोपाल । पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना पर एक साल के लिए प्राइवेट वाहन चलाने व उसकी सवारी करने पर प्रतिबंधित किया है । इस अवधि के दौरान जुबेर दो व चार पहिया प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा । पुलिस कमिश्नर सिस्टल लागू होने के बाद यह पहला मौका है , जब किसी बदमाश के लिए इस तरह कार्रवाई प्रतिबंधात्मक की गई है । शहर के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को पिछले दिनों गांधी नगर स्थित मुख्य सड़क पर अपने गुर्गों के साथ कार की बोनट पर स्टंट करना महंगा पड़ गया । पुलिस कमिश्नर ने उसे एक साल तक के लिए किसी भी प्राइवेट वाहन ( दो व चार पहिया ) को चलाने व उसकी सवारी करने से प्रतिबंधित किया है ।

थाना प्रभारी के प्रतिवेदन पर दिया तर्क
ऐशबाग थाना प्रभारी चतुभुर्ज राठौर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था । सुनवाई के दौरान जुबेर मौलाना के अधिवक्ता ने पुलिस आयुक्त के सामने तर्क रखें कि पुरानी दुश्मनी के चलते एक पक्ष के लोग उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और उसे अक्सर फंसाते रहते हैं । पुलिस की तरफ से प्रस्तुत सबूत और पुराने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी के बाद यह साबित हुआ कि आरोपी एक आदतन है । कानून के प्रति उसके मन में किसी प्रकार का कोई सम्मान नहीं है । पुलिस आयुक्त व्यायालय ने आदेश जारी करते हुए भोपाल के सभी थानों के प्रभारियों को आदेश के पालन के लिए पाबंद किया है ।

वकील ने बताया कि अपराध से है दूरी जुबेर मौलाना के अधिवक्ता ने बताया कि जुबेर मौलाना पर दर्ज अधिकतर प्रकरण खत्म हो चुके हैं । इसके अलावा केवल जुआ खेलने और खिलाने के प्रकरण अधिक है । वह आपराधिक गतिविधियों से दूर हो गया है । जीप पर जो स्टंट किया गया था , वह स्वतंत्रता दिवस की खुशी में कर रहा था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ