व्यापम घोटाले के आरोपी डॉक्टर आनंद राय को मिली जमानत

 

व्यापम घोटाले के आरोपी डॉक्टर आनंद राय को मिली जमानत

नई दिल्ली . मध्यप्रदेश में हुए व्यापम घोटाले को लेकर सूत्रों से मिली खबर के अनुसार , व्यापम घोटाले ( Vyapam Case ) के आरोपी डॉक्टर आनंद राय ( Dr. Anand Rai ) को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से अब जमानत ( Bail ) मिल गई है । आज मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने रिहाई के लिए जमानत शर्त तय करने के लिए निचली अदालत को भी इस बाबत कहा है । जानकारी दें कि , व्यापम घोटाले के व्हिस्लब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को मध्य प्रदेश HC के जमानत देने से इनकार कर दिया था , जिसके खिलाफ डॉक्टर आनंद राय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है । बता दें कि , आनंद राय के खिलाफ दर्ज SC / ST एक्ट के तहत दर्ज मामले में उनकी जमानत की मांग की गई थी । पता हो कि , आनंद राय पर रतलाम में अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति प्रताड़ना निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर पिछले साल 15 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था । जानकारी दें कि , तभी से वह जेल में हैं । वहीं बीते 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश की इंदौर बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ