Bhopal Airport भोपाल यात्री को एयरपोर्ट का सीधा लाभ देने के लिए नई व्यवस्था यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा लाभ
भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में एयर इंडिया की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम फैसला लिया गया है मुख्यालय के यह अहम फैसले को लेकर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय द्वारा देश के चुनिंदा एयरपोर्ट की सूची में शामिल करने की स्वीकृति जारी की गई है । यहां से अब 24 घंटे उड़ान संचालित हो सकती है। अप्रैल माह से भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। यहां से रात में भी उड़ानें होने से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
बता दें कि, इस फैसले के बाद भोपाल से देर रात की उड़ानें शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कई एयरलाइंस कंपनियां भोपाल को बेस स्टेशन बनाने के लिए अब प्रोत्साहित हो सकती है। नाइट पार्किंग के साथ-साथ एयरपोर्ट पर कई सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
बेस स्टेशन को मिल सकती है भोपाल एयरपोर्ट की सुविधाएं
बता दें कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन साल पहल अपने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर राजा भोज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान सेवा जारी रखने की स्वीकृति मांगी थी। हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से मुख्यालय ने आखिरकार तीन साल पुराने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 24 घंटे उड़ान संचालन वाले हवाई अड्डों पर विमानों की नाइट पार्किंग की भी व्यवस्था की जाती है। अब कंपनियों के लिए समय की कोई बाधा ही नहीं रहेगी। माना जा रहा है कि, इस फैसले से कंपनियां भोपाल को बेस स्टेशन बनाने में प्राथमिकता दिया करेंगी।
कहां से हो सकती है रेड आई उड़ाने
बता दें कि, एयर इंडिया सहित चुनिंदा एयरलाइंस कंपनियां देश भर में रेड आई (रात की उड़ान) उड़ानें संचालित करती हैं। ये उड़ानें उसी एयरपोर्ट पर शुरू हो सकती हैं, जहां 24 घंटे उड़ान संचालन की सुविधा हो। यह उड़ान रात्रि 11 बजे के बाद शुरू होती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, मुख्यालय ने अप्रैल से 24 घंटे उड़ान संचालन को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। अब भोपाल में एयरलाइंस कंपनियां बेस स्टेशन बनाने को प्राथमिकता दे सकेंगी। सुबह की उड़ानें लेट होने की समस्या भी कम हो जाएगी। देर रात की उड़ानें भी यहां से शुरू हो सकती हैं।





0 टिप्पणियाँ