82 लाख से बने नए थाने भवन का सांसद रमाकांत भार्गव ने किया लोकार्पण

82 लाख से बने नए थाने भवन का सांसद रमाकांत भार्गव ने किया लोकार्पण

विदिशा | जिले के ग्यारसपुर में पुलिस को आज नया थाना भवन  मिल गया। आज लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जिसमें 82 लाख की लागत से बना पुलिस भवन लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
इस  कार्यक्रम में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव बासौदा विधायक लीना जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन सहित अन्य जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे ।  इसी भवन के साथ ग्यारसपुर क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर यह भी है कि थाने में एक महिला डेक्स की भी व्यवस्था की गई है। जहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेगी। महिला को कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करा सकती है।
इस दौरान कार्यक्रम में विदिशा पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने कहा कि हमारा देश प्रगति करता रहे चारों ओर विकास हो। इसके लिए जरूरी है जो सुरक्षा तंत्र है वो इतना मजबूत हो कि विकास को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई दें। अंग्रेजो के जमाने में जो सुरक्षा तंत्र या पुलिस तंत्र में अलग रूप था लोकतंत्र में धीरे धीरे उस रूप को जनता की सुरक्षा के साथ जनता के मित्र के स्वरूप ले लिया है। आगे उन्होंने कहा है कि ग्यारसपुर क्षेत्र में वाहन हादसे ज्यादा होते हैं उनको रोकने के लिए कारगर उपाय हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं । अब नए थाना भवन मिलने से कर्मियों कार्य की गति को भी बल मिलेगा। हम कोशिश करेंगे कि ग्यारसपुर थाने को पुलिस बल भी मिले। अभी विदिशा जिले को 36 नव आरक्षक मिले हैं जो ट्रेनिंग के बाद सभी थानों में जाएंगे।

कार्यक्रम का लोकार्पण विदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि 82 लाख रुपए की लागत से नया थाना भवन बनकर तैयार हुआ है। इसे जनता के लिए समर्पित किया है इस नए थाना भवन के बन जाने से पुलिसकर्मियों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। साथ ही अपराध भी रुकेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ