कई स्कूलों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण , शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

कई स्कूलों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण , शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

 लटेरी । लटेरी एसडीएम बुधवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने आदिवासी कन्या आश्रम छात्रावास दनवास का औचक निरीक्षण किया । संबंधित शिक्षिका बेबी राजपूत को मौके पर उचित साफ - सफाई एवं मेन्यू अनुसार बच्चों को नाश्ता खाना प्रदान किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए एवं माह में एक बार रुटीन चेकअप के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी लटेरी को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में माध्यमिक शाला जमुनिया का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर उपस्थित पंचों द्वारा कृष्णा स्वच्छता समूह के द्वारा निम्न गुणवत्ता का खाना बच्चों को प्रदान किया जाना एवं समय पर खाने का वितरण नहीं किया जाना बताया गया । उक्त समूह को तत्काल हटाए जाने की कार्यवाही के लिए बीआरसी एवं बीईओ को निर्देशित किया गया साथ ही उक्त शाला में मौके पर प्राथमिक शाला में कार्यालयीन समय काला जमोनिया क नहेरी विदा पर ताला लगा मिला । इस संबंध में परशुराम पंथी प्रधानाध्यापक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही बरती जाने के संबंध में परशुराम पंथी प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला जमुनिया कला के विरुद्ध 3 दिन अवैतनिक किए जाने की कार्रवाई के बीईओ को निर्देशत किया गया । इसी क्रम में ग्राम बड़ागांव में जाकर माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया । मौके पर प्राचार्य राजकुमारी धाकड़ उपस्थित पाई गई जिसमें उनके द्वारा चाहे जाने पर बांछित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया एवं उचित जवाब नहीं दिए गए । संबंधित प्रधानाध्यापक राजकुमारी धाकड़ माध्यमिक शाला बड़ागांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ