मतदाता सूची के प्रकाशन में सामने आए आंकड़े वोटर कार्ड आधार से लिंक कराने में ग्रामीण आगे , राजधानी पीछे ... भोपाल में 56.93 % के ही परिचय पत्र हुए लिंक

मतदाता सूची के प्रकाशन में सामने आए आंकड़े वोटर कार्ड आधार से लिंक कराने में ग्रामीण आगे , राजधानी पीछे ... भोपाल में 56.93 % के ही परिचय पत्र हुए लिंक


भोपाल । प्रदेश में भोपाल जिला मतदाता परिचय पत्र को आधार से सत्यापन कराने में पिछड़ गया है , जबकि अन्य जिले इस काम में आगे चल रहे हैं । भोपाल में सिर्फ 56.93 प्रतिशत मतदाताओं के ही परिचय पत्र आधार से लिंक हुए हैं । इनमें भी शहरी क्षेत्र के मतदाता पीछे हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता आधार से सत्यापन कराने में आगे चल रहे हैं । यह आंकड़े 5 जनवरी को हुई अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान सामने आए हैं । जिला के उप निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल जिला अन्य जिलों की तुलना में आधार से मतदाता परिचय पत्र लिंक कराने में पीछे चल रहा है । इंदौर , ग्वालियर , जबलपुर , बड़वानी , डिंडोरी सहित अन्य जिलों में यह आंकड़ा 70 प्रतिशत के पास पहुंच गया है । शहर के मतदाता अपने परिचय पत्र को आधार से जुड़वाने में रूचि नहीं ले रहे हैं । 

शहर में 20 लाख एक हजार 510 आठ लाख 61 हजार 430 मतदाताओं मतदाता जिनमें से ... का आधार सत्यापन होना अभी बाकी

भोपाल में कुल 20 लाख एक हजार 510 मतदाता हैं । इनमें से कुल 11 लाख 40 हजार 80 मतदाताओं के आधार से ही परिचय पत्र लिंक हो सके हैं । जबकि आठ लाख 61 हजार 430 मतदाताओं का आधार सत्यापन होना अभी बाकी है । इस तरह अब तक मात्र 56 प्रतिशत ने ही लिंक कराया है । इनमें भी सबसे अधिक मतदाताओं का आधार सत्यापन बैरिसया विधानसभा क्षेत्र में 91 प्रतिशत हुआ है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ