सीएम हेल्पलाइन आवेदनों के निराकरण मामलो में विदिशा दसवें स्थान पर संतुष्टि से निराकरण में विदिशा 52वें स्थान पर लंबित आवेदनों की समीक्षा

सीएम हेल्पलाइन आवेदनों के निराकरण मामलो में विदिशा दसवें स्थान पर 
संतुष्टि से निराकरण में विदिशा 52वें स्थान पर 
लंबित आवेदनों की समीक्षा 
विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा की। नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन आवेदनों के निराकरण मामलो में जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग सूची में विदिशा दसवें स्थान पर है किन्तु संतुष्टि से निराकरण मामलो में 52वें स्थान पर है। 
 कलेक्टर श्री भार्गव ने संतुष्टि से निराकरण के प्रतिशत में सबसे कम होने पर असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित विभागो के जिलाधिकारियोंं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिले का संतुष्टि औसत प्रतिशत से कम प्रतिशत वाले विभागो के जिलाधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि विदिशा जिला अन्य मामलो में अग्रणी हो जाता है किन्तु हर बार संतुष्टि से निराकरण के प्रतिशत में ग्राफ गिरता जा रहा है। इस ओर विशेष ध्यान देने पर उन्होंने बल दिया है। 
 समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि विदिशा जिले में 31 दिसम्बर से 20 जनवरी की स्थिति में कुल 9077 शिकायते प्राप्त हुई थी जिसमें से 43.2 प्रतिशत शिकायते ही संतुष्टि के साथ बंद हुई है। जिले के 15 विभाग ऐसे है जिनका संतुष्टि का प्रतिशत जिले के औसत प्रतिशत से भी कम है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ