हिंदू जागरण की नगर इकाई का गठन प्रकाश शर्मा नगर संयोजक और सुरेश सोनी को विधि प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा

हिंदू जागरण की नगर इकाई का गठन प्रकाश शर्मा नगर संयोजक और सुरेश सोनी को विधि प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा

आनंदपुर । ग्राम आनंदपुर में हिंदू जागरण मंच द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया  जिसमें देश में चल रही है हिंदू एवं सनातन धर्म पर हो रहे आघात को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया बैठक के दौरान धर्म पर हो रहे अघात को लेकर विचार विमर्श हुआ कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण मंच की कार्यकारिणी का गठन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक अनु महाराज ने विचार रखें , सहसंयोजक ने कहा कि अब विधर्मियों को उनकी ही भाषा में जवाब देनें का समय आ गया हैं और उनको हम संगठित होकर ही हम इसका जवाब दे सकतें हैं यह बात हिंदू जागरण मंच की नगर कार्यकारिणी के गठन के समय अन्नू महाराज जिला सह संयोजक ने कहीं । साथ ही धर्म पर हो रहे प्रहर को लेकर बैठकों और ज्ञापन के माध्यम से जन जागरण आंदोलन की बात की। 

इसी दौरान हिंदू जागरण कार्यकारिणी का गठन किया गया
नगर की इस कार्यकारिणी मे नगर संयोजक प्रकाश शर्मा , विधि प्रकोष्ठ सुरेश सोनी , युवा प्रमुख अतुल जैन , कार्यालय प्रमुख मनीष शर्मा सहित लगभग तीस कार्यकर्ताओं के दायित्वों की घोषणा की गई । इस बैठक मे जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल विश्वकर्मा, राजू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ