कटनी में विकास की गंगा बहाएंगे मुख्यमंत्री 3 पार्षदों के साथ कटनी महापौर निवाड़ी जिपं अध्यक्ष भाजपा में
निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पहले भी रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता
भोपाल कटनी की निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी , तीन निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । प्रीति सूरी बीते वर्ष हुए महापौर चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ीं और महापौर बन गई थीं । वहीं निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके जिला पंचायत सदस्य बेटे भी भाजपा में शामिल हो गए हैं । सोमवार शाम 4 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कटनी महापौर प्रीति सूरी ने तीन निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली है । इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कटनी में विकास की गंगा बहेगी । महापौर प्रीति सूरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे भाजपा विधायक संजय पाठक केसंपर्क में थीं । महापौर बनने के बाद से संजय पाठकही उनकी मदद करते रहे हैं । मैं कटनी शहर और जिले के विक के लिए शामिल हो उठी ।
संजय पाठक लेकर पहुंचे कार्यालय कटनी महापौर और पार्षदों के साथ निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष को पार्टी में शामिल कराने में बहोरीबंद से भाजपा विधायक संजय पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा की मुख्य भूमिका रही है । महापौर प्रीति सूरी व पार्षदों को संजय पाठक ही प्रदेश भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचे थे । वहीं निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय और उनके सदस्य बेटे अमित राय को पार्टी में शामिल कराने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीड़ी शर्मा की बड़ी भूमिका बताई जा रही है । यह हुए हैं भाजपा में शामिल भाजपा में शामिल होने वालों में कटनी महापौर प्रीति सूरी , पार्षद सुमन माखीजा , डॉ . रमेश सोनी , खुशबु सोनी और निवाडी जिला पंचायत अध्यक्ष राय व सदस्य अमित राय भी भाजपा में शामिल हुए ।






0 टिप्पणियाँ