नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों को नामांकन कराने का एक और मौका 10 फरवरी तक करा सकेंगे नामांकन

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों को नामांकन कराने का एक और मौका 10 फरवरी तक करा सकेंगे नामांकन


विदिशा मध्यप्रदेश में मेडिकल विवि नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्रों को ऑनलाइन नामांकन कराने  प्रदेश के बच्चों के लिए एक और मौका प्रदान किया है। सत्र 2020-21 में जिन विद्यार्थियों ने नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में पहले वर्ष में प्रवेश लिया है, वे 30 जनवरी से लेकर 10 फरवरी तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 बता दें कि, प्रदेश में सत्र 2020-21 की संबद्धता प्रक्रिया जनवरी में पूरी हुई है। कोर्ट के निर्देश के बाद कॉलेजों की संबद्धता पहले से रोक लगी थी। अब ऐसे कॉलेजों को संबद्धता जारी कर दी गई है। इससे ऐसे कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नामांकन कराने के लिए एक मौका और प्रदान किया गया है।

आवंटित सीटों पर दिए जाएंगे प्रवेश रिक्त सीटे हो जाएंगी लॉक

 मिली जानकारी अनुसार महाविद्यालय में विभिन्न कोर्सेस में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अर्हता का विवि एवं संबंधित अपेक्स 
काउंसिल के नियमों के अनुरूप पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मेडिकल विवि प्रशासन ने कहा है कि यदि अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई तिथियों के दौरान महाविद्यालय के द्वारा आवंटित सीटों के विरुद्ध प्रवेशित किए गए जिन छात्रों का पंजीयन नहीं कराया जाएगा और रिक्त सीट लॉक हो जाएगी। उनके रिक्त सीटों के परिप्रेक्ष्य में विवि द्वारा यह माना जाएगा कि रिक्त सीटों के विरुद्ध महाविद्यालय में किसी भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ