महंगाई भत्ता की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 महंगाई भत्ता की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
भोपाल । प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई 22 से एरियर सहित महंगाई भत्ते का लाभ और छठवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों और स्थाई कर्मियों को भी 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया । मप्र कर्मचारी ओर से भोजन अवकाश के समय मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । मप्र कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 4 जनवरी 2023 से दने के आदेश जारी किए हैं , वहीं अधिकारियों को एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते का लाभ देने के आदेश जारी किए हैं । प्रदेश सरकार को भी केंद्र के समान प्रदेश के कर्मचारियों का एक जुलाई 2022 से ही 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने चाहिए था ।

नए साल में यह रहेंगे अवकाश
 राज्य शासन ने भोपाल स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों के लिए 2023 के 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं । गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितंबर , दशहरा का दूसरा दिन ( दुर्गा विसर्जन ) बुधवार 25 अक्टूबर और दीपावली का दूसरा दिन सोमवार 13 नवंबर को अवकाश रहेगा । भोपाल गैस त्रासदी स्मृति पर 3 दिसंबर को रविवार होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ