शिक्षा दो, धर्म का प्रचार मत करो, मिशनरी स्कूल के कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी चेतावनी,
भारत माता की जय के नारे भी लगवाए
भोपाल। हुजूर विधानसभा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को कोलार के मिशनरी सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए थे. कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए शर्मा ने धर्म परिवर्तन को लेकर मिशन स्कूलों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शिक्षा दो लेकिन धर्म का प्रचार मत करो. भारत की संस्कृति सभी धर्म को स्वीकार करती है लेकिन प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करोगे, तो हम एक्शन भी लेंग. विधायक शर्मा ने आगे कहा कि अधिकतर मिशनरी स्कूल में राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय बोलने पर मनाही है. इसे लेकर मंच से विधायक ने कई बार विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से 'भारत माता की जय के नारे लगवाए.
नेता सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर जैसे महापुरूषों के बारे में पढ़ाया जाए: रामेश्वर शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित कर रहे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम कॉन्वेंट स्कूलों की शिक्षा के खिलाफ नहीं है लेकिन स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरूषों के बारे में भी बताना होगा. जिन अंग्रेजों ने भारत पर दो सौ साल तक राज किया, अब उस पर एक भारतीय राज कर रहा है. विधायक ने कहा कि कोलार में रहने वाले मध्यम वर्गीय परिवार के लिए केंद्रीय विद्यालय की सौगात भी दी जाएगी. कहा कि एजुकेशन के बड़े-बड़े सेंटर खुल गए हैं. स्कूल प्रबंधन ध्यान रखे कि बाहर से कोई अंदर नहीं आ पाए. स्कूल ध्यान रखे कि बच्चे नशे के संपर्क में तो नहीं आ रहे है. और ऐसे मामले आते हैं तो पुलिस को इसकी तत्काल सूचना देकर कार्रवाई की जाए
दरअसल विधायक रामेश्वर शर्मा की छवि हिन्दूवादी नेताओं की गिनती आती है । इससे पहले भी वो धर्म को लेकर खुली चेतावनी दे चुके हैं । उन्होंने कई बार मुस्लिम धर्म पर भी निशाना साधा है । विधायक शर्मा का साफ कहना है कि हिन्दुस्तान में रहना है तो भारत माता की जय बोलने कोई संकोच नहीं होना चाहिए ।





0 टिप्पणियाँ