MP Youth Policy : प्रदेश में 2023 के चुनाव से पहले युवाओं को साथ में लेने के लिए अब शिवराज सरकार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती इसको लेकर आप युवाओं को लेकर रोजगार और हल कदम पर युवाओं का सहयोग लेने की कवायद शुरू की जा रही है हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें सीएम ने प्रदेश के युवाओं से उनके सुझाव मांगे सीएम ने वीडियो के माध्यम से कहा कि हम युवा नीति बनाने जा रहे हैं जो अब सरकार नहीं बनाएगी युवा ही बनाएंगे जिसको लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं से उनके सुझाव के आधार पर युवा नीति तैयार करने की बात सीएम ने वीडियो के माध्यम से साझा की है
मध्य प्रदेश मैं शिवराज सरकार युवाओं के लिए युवा नीति बनाने की तैयारी में जुटी हुई है, 2023 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार युवाओं के लिए नई नीति की शुरुआत करना चाहती है इसको लेकर सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है, अगले महीने जनवरी में इसकी घोषणा करने की संभावना है, इसके लिए मंत्री समूह की घोषणा भी कर दी गई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने एक वीडियो संदेश जारी करके प्रदेश के युवाओं से अपील की है।
मध्यप्रदेश युवा नीति: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा- बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं से आग्रह करता हूं।प्रदेश की युवा नीति को प्रदेश के युवा ही मिलकर बनाएंगे। आप किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, सुझाव अवश्य दीजिये।https://t.co/r3qSvJ2LIV pic.twitter.com/OL90UZWbtW— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 17, 2022
युवाओं के लिए सीएम शिवराज ने जारी किया वीडियो संदेश
सीएम शिवराज ने एक वीडियो संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है जिसमें सीएम ने कहा कि मैंने और प्रदेश की सरकार ने आप सभी के लिए कई योजनाएं बनाई जिससे हर वर्ग का व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। पिछले दिनों 23 जुलाई को चन्द्र शेखर आजाद की जन्म जयंती पर युवा नीति बनाने की मांग उठी थी। उन्होंने कहा कि अब हम ये यूथ पालिसी बना रहे हैं।
अब सरकार नहीं युवा बनाएंगे सरकारी नीति अब: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कह आगे बताया है कि, हम का मतलब मैं नहीं बनाऊंगा, मुख्यमंत्री, मंत्री नहीं बनायेंगे, अधिकारी नहीं बनायेंगे, युवा नीति आप सब यानि प्रदेश के युवा मिलकर बनायेंगे । शिवराज ने कहा कि आप सब युवाओं में योग्यता, क्षमता, टेलेंट सबकुछ है। सोचो हमारी यूथ पालिसी कैसी हो? शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, रोजगार और अन्य विषयों पर सरकार क्या काम करे ये तुम्हें तय करना है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर हम इस पालिसी पर चर्चा करेंगे और 13 जनवरी को इसे जारी करेंगे, इसके लिए सेमिनार, संगोष्ठियाँ करवाने जा रहे हैं, चार मंत्रियों का समूह बनाया है, आपके सुझाव आपके कॉलेज से इकट्ठे किये जायेंगे।
हर क्षेत्र के युवाओं से मांगे सुझाव
सीएम ने कहा कि चुने हुए युवा जन प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, पार्षद, युवा किसान, युवा उद्यमी, स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवा, युवा व्यापारी सभी से सुझाव आमंत्रित हैं, मैं आपको वचन देता हूँ कि आपके एक एक सुझाव को गंभीरता से देखेंगे और फिर उन्हीं के आधार पर मध्य प्रदेश की नई युवा नीति बनेगी।
युवा नीति के समूह में 4 मंत्री होंगे शामिल
शिवराज सरकार ने युवा नीति के निर्माण के लिए आवश्यक सुझाव, अनुशंसा प्रस्तुत किए जाने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार को समूह में शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण समूह के सचिव होंगे।




0 टिप्पणियाँ