मदरसों की पठन सामग्री की जांच अब जिला कलेक्टर करेंगे गृहमंत्री


मदरसों की पठन सामग्री की जांच अब जिला कलेक्टर करेंगे गृहमंत्री

मदरसों की पठन सामग्री की जांच अब जिला कलेक्टर करेंगे

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसको लेकर जानकारी दी

मदरसों मैं आपत्तिजनक पठन सामग्री और आ रही शिकायतों पर बोले मिश्रा

भोपाल | मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अब मध्य प्रदेश में मदरसों की पठन सामग्री की जांच जिला कलेक्टर के द्वारा की जाएगी. गृहमंत्री के मुताबिक उनके पास कुछ मदरसों में आपत्तिजनक पढ़ाने की शिकायतें मिली थी

मदरसों में आपत्तिजनक पठन सामग्री की शिकायतों को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को भोपाल में पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान मदरसों को लेकर बयान दिया है उन्होंने कहां की, 'प्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक पढ़ाने से संबंधित विषय संज्ञान में आया है. अब इसको लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मदरसों की पठनीय सामग्री को कलेक्टर महोदय को कहेंगे कि संबंधित शिक्षा विभाग से वह इसकी स्क्रूटनी करवा लें और उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि पठनीय सामग्री भी व्यवस्थित रहे. इसके लिए विचार किया जा रहा है. 

दरअसल, गृहमंत्री के हाल ही के बयान के पहले मध्य प्रदेशर में बाल संरक्षण आयोग ने कुछ मदरसों का औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई थी और बताया था कि वहां पढ़ाई जा रही कुछ सामग्रियां आपत्तिजनक हैं. जिसको लेकर रविवार को गृहमंत्री ने अपने बयान में मदरसों को लेकर स्पष्ट कर दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ