दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात सियासी गलियारों में माहौल गर्म


EDITED BY :
SHUBHAM SONI

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात सियासी गलियारों में माहौल गर्म

हाइलाइट्स

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सीएम हाउस में शिवराज सिंह से की मुलाकात
एमपी शीतकालीन सत्र से पहले तीनों दिग्गज नेताओं की बड़ी मुलाकात
सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए अपराधिक मुकदमे को वापस लेने के मामले में सीएम हाउस में मुलाकात
भोपाल मध्य प्रदेश | पूर्व दो मंत्री की वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अचानक मुख्यमंत्री कार्यालय की मुलाकात से राजनीतिक माहौल गर्म है | 19 दिसंबर यानी कि कल से शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है उससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सीएम हाउस पहुंचे. जिसके बाद मीडिया में जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक सागर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से दोनों वरिष्ठ कद्दावर नेताओं ने मुलाकात राजनीतिक हलचल गरमा गई है सीएम हाउस में शिवराज की मुलाकात के बाद जो खबर सामने आ रही है | उसके मुताबिक दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए अपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए सीएम शिवराज से मिले वहीं राज्य के तीन दिग्गज नेताओं की इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का माहौल गरमा गया है |

दरअसल दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर दौरे पर थे | जहां उन्होंने अपराधिक मुकदमे में जेल में बंद कार्यकर्ताओं से एवं उनके परिजनों से मुलाकात की थी | बता दें कि सागर में कांग्रेस कई कार्यकर्ताओं पर अपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे | जिसको लेकर दिग्विजय सिंह साथ शनिवार को सागर दौरे पर आए थे | जिसको लेकर पूरे प्रदेश में राजनीति गरमा गई है | सागर में दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. दिग्विजय सिंह ने जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरसंभव कानूनी मदद पहुंचाने का वादा भी किया. दिग्विजय सिंह के सागर दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी की राजनीति साथ में आसमान पर पहुंच गई कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गए दिग्गी राजा ने सागर से मंत्री भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा है | फिर क्या नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने फुल फॉर्म में आ गए और उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं | उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जी को पहले उन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगनी चाहिए, जिनके खिलाफ कांग्रेस की सवा साल की सरकार में झूठे मुकदमे बनाए गए. भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें और उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया. इसको लेकर भूपेंद्र सिंह पर भी बदले की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ता पर झूठे मुकदमे दर्ज करने को लेकर सियासत में सवाल उठने लगे  जिसका का खंडन करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि उनके या भाजपा में किसी के भी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक भी गलत मामला दर्ज नहीं किया गया है | कांग्रेस सिर्फ आरोप लगा रही है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ