लव जिहाद करके महिला को बनाया हवस का शिकार हिंदू संगठनों ने दर्ज कराया लव जिहाद का मामला
हाइलाइट्स
शादीशुदा महिला को जाल में फंसाकर किया रेप
नबील ने नवीन बनकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया
मुस्लिम धर्म अपना कर मुझसे निकाह कर,
निकाह नहीं करने पर बच्चौं को जान से मारने की धमकी
मध्य प्रदेश इंदौर: प्रदेश में एक के बाद एक लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं | अब ताजा मामला इंदौर के हीरानगर थाना अंतर्गत क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ रेप किया शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया हालांकि इस को लेकर महिला ने मामला दर्ज करवाया है पीड़ित महिला ने इंदौर में धार्मिक संगठन बजरंगदल से संपर्क किया था, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हीरानगर थाने पर जाकर हंगामा किया जिसके बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया महिला शादीशुदा बताई जा रही है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की है. इंदौर पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील उर्फ अंसार उर्फ नवीन के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
दरअसल इंदौर के थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादीशुदा महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है. पुलिस ने नबील अंसार शेख पर नवीन बनकर हिन्दू महिला से दोस्ती की और फिर उसकी मर्जी के बगैर जबरदस्ती उससे शारिरिक संबध बनाएं. इतना ही नहीं युवक ने महिला को शादी का भरोसा देकर धर्म बदलने को लेकर दबाव भी बनाता रहा |
बजरंग दल के हंगामे के बाद दर्ज की गई शिकायत
बता दें कि नबील शादीशुदा महिला को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया इस बीच महिला को नबील ने बताया कि मैं नवीन नहीं नबील शेख हूं मैं मुस्लिम हूं. तुझे मेरे साथ रहना है तो मुस्लिम धर्म अपना कर मुझसे निकाह करना होगा. नहीं तो में तुझे ओर तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा. जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी नबील अंसार शेख की धमकी से परेशान हो गई थी इसकी जानकारी उसने हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों को दी. जिसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग महिला को लेकर थाना हीरा नगर पहुंचे |जिसके बाद इंदौर हीरा नगर पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील उर्फ अंसार उर्फ नवीन के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन जान से मारने की धमकी का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. गौरतलब है कि इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें पुलिस हिंदू संगठनों की शिकायतों के बाद कार्रवाई भी कर रही है. वहीं शिवराज सरकार खुद भी लव जिहाद के मामलों पर सख्त दिखाई दे रही है |
0 टिप्पणियाँ