टिकट को लेकर अभी से लगने लगी भा जा पा के नेताओं की कतारें दर्जनों नए चेहरे चुनाव लड़ने के लिए तैयार

टिकट को लेकर अभी से लगने लगी भा जा पा के नेताओं की कतारें दर्जनों नए चेहरे चुनाव लड़ने के लिए तैयार

टिकट को लेकर अभी से लगने लगी भा जा पा के नेताओं की कतारें दर्जनों नए चेहरे चुनाव लड़ने के लिए तैयार


 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार 
भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ ही पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं । भाजपा के करीब 12 जिलाध्यक्ष भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं । भोपाल के सुमित पचौरी , इंदौर के गौरव रणदीवे प्रमुख नाम है । सुमित कई सीटों से दावेदारी में हैं । वहीं संगठन में पहले से चुनावी मैदान के कई खिलाड़ी सक्रिय हैं । इनमें जीतू जिराती , प्रदेश उपाध्यक्ष , हरिशंकर खटीक महामंत्री , ललिता यादव प्रदेश मंत्री , नागर सिंह चौहान , कार्यसमिति सदस्य , बृजराज सिंह कार्यसमिति शिरीष . सदस्य , रणवीर सिंह रावत कार्यसमिति सदस्य , अर्चना  चिटनीस प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह कुशवाहा , ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष , कैलाश जाटव , अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आदि शामिल हैं ।

भोपाल । मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है  विधानसभा चुनाव को करीब एक साल का वक्त बाकी है । लेकिन टिकट के दावेदार सक्रिय हो  गए हैं । टिकट की बेचैनी खासकर अभी भा जा पा में दिखाई दे रही है टिकट के लिए अभी से पुराने चेहरों के साथ ही नए चेहरे भी टिकट की जुगत में जुट गए हैं । इसमें कई जिलाध्यक्ष तो कई पदाधिकारी भी हैं । हालांकि यह सभी जानते हैं कि भाजपा में टिकट जीत की गारंटी पर ही मिलता है । इसलिए दावेदारों में क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ भाजपा और कांग्रेस में रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं , वहीं टिकट के दावेदारों की दौड़ भी शुरू हो गई है । भाजपा में हाईकमान ने भले ही परिवारवाद पर समझौता न करने को लेकर क्राइटेरिया साफ किया है , लेकिन मिशन 2023 के घमासान में नेतापुत्रों का दम दिखेगा । वहीं कई नए चेहरे भी टिकट के लिए दावेदारी करते नजर आएंगे । फिलहाल ये नेता प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं । टिकट के लिए किसी ने अपने खेमे के नेता के यहां हाजिरी देना शुरू किया है , तो कोई जन्मदिन सहित अन्य बहानों से शक्ति प्रदर्शन में जुट गया है । ये नए चेहरे इस बार विधानसभा सीट के टिकट सहित अन्य समीकरणों को प्रभावित करेंगे । टिकट की दौड़ में शामिल होने के लिए नेता अपने अपने खेमे के नेताओं को प्रभावित करने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए हैं

संगठन के माध्यम से नए चेहरों की दावेदारी, करने  वालों की सूची इस प्रकार है 

 पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ कई नए चेहरे भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं । इनमें प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी हैं । ये एक बार हुजूर से चुनाव लड़ चुके हैं । पूर्व महापौर आलोक शर्मा अभी प्रदेश उपाध्यक्ष हैं । इन्होंने 2018 में भी टिकट चाहा था । अब नजरें भोपाल में दो सीट पर हैं । महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सीमा सिंह भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं । ये मेयर टिकट की दावेदार रहीं हैं । प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ग्वालियर क्षेत्र से टिकट की उम्मीद संजोए बैठे हैं । प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी भोपाल मध्य सीट से टिकट की चाहत में हैं । प्रदेश प्रवक्ता , पूर्व मीडिया प्रभारी व नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष हितेष वाजपेयी ने भोपाल मध्य से दावेदारी की है । प्रदेश प्रवक्ता व महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा भी टिकट की आस में हैं । प्रदेश मंत्री मदन कुशवाहा ग्वालियर जिले से टिकट की इच्छा रखते हैं । प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह सिंगरौली क्षेत्र के हैं और पिछले चुनाव में भी दावेदार थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ