महाकाल मंदिर में 20 दिसंबर से मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा
शुभम सोनी भोपाल मध्य प्रदेश Phone Ban in Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले को लेकर एक बार फिर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने महाकाल मंदिर कैंपस को पूरी तरीके से 'नो मोबाइल जोन'में बदलने को लेकर बड़ा फैसला किया है
प्रबंधन समिति ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा पाएगा और इसके बाद भी अगर कोई मोबाइल मिलता है, तो उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा
हालांकि , भस्म आरती में मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी । इसकी प्रमुख वजह ऑनलाइन टिकट को माना जा रहा है कहा गया है कि टिकट मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन होता है और प्रवेश से पहले इन्हें मंदिर में जांच करवाना होता है
दरअसल , शनिवार को मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मियों के डांस के दो VIDEO सामने आए थे जिसके बाद दोनों महिला सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है । वहीं सुरक्षाकर्मियों के एंड्रॉयड मोबाइल रखने को लेकर इसी दिन से पाबंदी लगा दी गई ।
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति के समस्त सदस्यों की सहमति से मोबाइल को पूर्ण प्रतिबंध करने का निर्णय लिया गया है जो कि 20 दिसंबर से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो जाएगा और इसके बाद भी अगर कोई मोबाइल मंदिर परिसर के अंदर कोई मोबाइल पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी समिति अध्यक्ष श्री सिंह ने आगे जानकारी देते हुए कहा है कि मंदिर परिसर में मोबाइल लॉकर बनाने को लेकर भी निर्णय लिया गया है और जल्दी से जल्दी इसकी पूर्ण प्रक्रिया शुरू की जाएगी
.png)




0 टिप्पणियाँ