विधायक ने जनता की समस्या सुनकर , स्थानीय अधिकारियों को दिए निर्देश योजनाओं के लाभ से कोई हितग्राही वंचित न रहे : विधायक शर्मा

लटेरी । लटेरी के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में टंट्या मामा बलिदान दिवस कार्यक्रम के दौरान विधायक उमाकांत शर्मा कहां की गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा था , जबरन किसानों से ज्यादा कर बसूला जाता था । ऐसा करने वाले अंग्रेजों और उनके गुलाम पूंजीपतियों से धन लूटकर गरीब जनता को बांटने का काम टंट्या मामा ने किया । आदिवासी समाज के स्वाभिमान को जगाने का काम टंट्या मामा ने किया । यह बात विधायक उमाकांत शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित जन नायक टंट्या भील का बलिदान दिवस कार्यक्रम के दौरान कही ।   उमाकांत शर्मा ने लटेरी क्षेत्र का दौरा किया । बलिदान दिवस समारोह में विधायक एवं भाजपा नेताओं ने टंट्या मामा को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

हर एक  गांव का दौरा करूंगा , वहां की हर समस्या का समाधान कराऊंगा : 

विधायक ने जनता की समस्याओं को सुनते हुए आगे कहा है कि लटेरी क्षेत्र के आदिवासी चिंता न करें , आप अकेले नहीं हैं , भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आपके साथ है । उमाकांत शर्मा आपके साथ है । हर आदिवासी बहुल गांव में दौरा करूंगा , वहां की हर व्यवस्था देखूंगा । योजनाओं के लाभ से कोई वनवासी , गरीब हितग्राही वंचित न रहे । इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं सभी को योजनाओं का लाभ मिलेगा कोई किसी भी योजनाओं से वंचित नहीं होगा