हारी हुई सीटों पर कांग्रेस का फोकस , नाथ करेंगे एक एक सीट पर जाकर मंथन


राजनीतिक न्यूज़, भोपाल प्रदेश कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में हारी सौ से ज्यादा सीटों और उपचुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने के लिए अभी से जुटने जा रही है । कांग्रेस ऐसी सभी सीटों पर फोकस कर रही है । इसके चलते इस सभी सीटों पर विशेष प्लान बनाया जा रहा है । इस प्लान के तहत कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर जाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे । प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ऐसी सीटों पर जाएंगे जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था । साथ ही उन सीटों पर भी उनके अब दौरे होंगे जिन सीटों पर उनकी सरकार जाने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी । इस कड़ी में सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है जहां पर कांग्रेस लगातार कई चुनावों से हार रही है । ऐसी ही एक सीट थी विदिशा जिले की सिरोंज , इस सीट पर कमलनाथ अभी कुछ दिन पहले ही सभा करने गए थे । इसके बाद ही यह प्लान बनाया गया कि कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर आने वाले चार से पांच महीनों में जाएंगे जिन पर कांग्रेस पिछला चुनाव हारी थी । ऐसी 110 सीटें निकाली गई है । जिन पर कमलनाथ चुनाव से पहले यहां पर जाकर सभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे । सबसे ज्यादा दौरे होंगे विंध्य में कमलनाथ ने सबसे ज्यादा विंध्य तरह दौरे हो सकते हैं । इस क्षेत्र में 24 सीटें हैं , जिनमें से चार ही कांग्रेस के पास हैं । यहां की 20 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा नहीं हैं । पिछले चुनाव में कांग्रेस का यही क्षेत्र सबसे कमजोर रहा था । यहां पर पहले सिर्फ तीन सीटे आई थी , बाद में रैगांव में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव जीत कर यहां पर अपने विधायकों की संख्या 4 कर ली थी ।


कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कोई सर्वे नहीं कराया : नाथ , 

भोपाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया चल रहे सर्वे को नकार दिया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है । इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इस साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है । नाथ ने कहा कि इस तरह की खबरे और समारो भ्रामक और निराधर है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक - एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है । प्रदेश की जनता भी कांग्रेस का ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना चुकी है । आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी । कमलनथ ने कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर लोगों की निगाहों में पढ़ रहे है कि उन का रूझान किस तरफ है । जनता के मन में कांग्रेस के लिए अभूतपूर्व उत्साह है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ