कल भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले सरपंचों के सम्मेलन में सीएम शिवराज सरपंचों की वेतन वृद्धि और अधिकारों को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा
कार्यक्रम में पहुंचने वाले सरपंचों सम्मेलन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा विश्राम की व्यवस्था भी की गई है|
सात दिसम्बर को जम्बूरी मैदान में होने वाले सम्मेलन स्थल पर आने के पहले निजी वाहनों से आने वाले सरपंचों को आंशिक विश्राम के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने सीहोर , रायसेन , विदिशा , नर्मदापुरम में व्यवस्था कराई है । जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों विभाग की देखरेख में जोरों पर चल रही हैं । यहां हेलिपैड में तैयार रखा गया है । यहां सम्मेलन के लिए आने वाले सरपंचों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों की टीम मंगलवार को दोपहर बाद दौरा करने वाली है । इस कार्यक्रम में कल सीएम चौहान के अलावा पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया , राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के अलावा स्थानीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी रहेगी ।
शुभम सोनी भोपाल मध्य प्रदेश, बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले सरपंचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई नई घोषणाएं करने वाले हैं । पंचायतों के विकास को लेकर की जाने वाली इन घोषणाओं की तैयारियों को लेकर वित्त विभाग के अफसरों और सीएम के पीएस मनीष रस्तोगी की कई दौर की बैठकें हुई हैं । इस मीटिंग के बाद से यह माना जा रहा है कि सीएम चौहान चुनावी साल में सरपंचों के मानदेय और विकास को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं । साथ ही सरपंचों के अधिकार में वृद्धि के उनके द्वारा कराए जा सकने वाले कामों को लेकर भी नए ऐलान करने वाले हैं ।
सरपंचों को मिलने वाली मानदेय में वृद्धि हो सकती है
इस सम्मेलन को लेकर राजनीतिक मायने यह भी निकल रहे हैं कि सीएम कल होने वाले सरपंचों के सम्मेलन को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं जिसमें वेतन वृद्धि की को लेकर बड़ी घोषणा भी हो सकती है बता दें कि सरपंचों को वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से 1750 रुपए मासिक मानदेय मिलता है । इसके अलावा कोई भत्ता या लाभ नहीं दिया जाता । इसके पहले शिवराज सरकार ने ही 2013 में उनके मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी किए थे । अब एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद सरपंचों को है । इसके अलावा सीएम चौहान सरपंचों द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की लागत में वृद्धि के ऐलान भी कर सकते हैं । अब तक सरपंच 15 लाख तक के काम करा सकते हैं । इसमें वृद्धि की संभावना है । इसके अलावा अन्य कई अधिकार दिए जाने का ऐलान हो सकता है । साथ ही प्रदेश में 23012 सरपंचों को उनके अधिकार , कर्तव्य और दायित्व का बोध कराने के लिए कराए जा रहे उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने वालों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएंगे कि आने वाले दिनों में कैसे संकल्पों के जरिये वे अपनी पंचायत को विकसित और विकासशील बना सकते हैं । वही इस सम्मेलन को लेकर विदिशा जिले की जनपद लटेरी ग्राम पंचायत जावती के सरपंच दिमान सिंह कुशवाह का कहना है कि वह भी इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे उन्होंने आगे कहा है कि गरीब हितग्राहियों की आवश्यकताओं और महंगाई को देखते हुए हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रधानमंत्री आवास में मिलने वाली डेढ़ लाख की राशि को ढाई लाख करने को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे उन्होंने आगे कहा है कि मध्य प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास में ग्रामीण एरिया में डेढ़ लाख रुपए स्वीकृति मिलती है लेकिन महंगाई को देखकर डेढ़ लाख कुछ भी नहीं है इसको लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रधानमंत्री आवास में डेढ़ लाख की जगह ढाई लाख रुपए देने की मांग करेंगे
.png)




0 टिप्पणियाँ