भोपाल : कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के राज में अपराधिक मामले दर्ज और प्रताड़ित के मामले को लेकर कमलनाथ हाई अलर्ट पर है उन्होंने कांग्रेस पर मामला प्रताड़ित और अपराधिक मामले प्रताड़ित हो रहे कार्यकर्ताओं के मामले को लेकर कांग्रेस ने अपनी कसर कस ली है. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को के मनोहर मनोहर को प्रबल करने के लिए आदेश की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को दी है 

जरूरत पड़ी तो मैं खुद खुरई से लडूंगा चुनाव दिग्विजय सिंह


 दरअसल पूर्व विधायक कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुणोदय चौबे ने कुछ ही महीने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी. जिसको लेकर कांग्रेस कांग्रेस आक्रमक थी अब कार्यकर्ताओं पर हुए दर्ज मामलों को लेकर कांग्रेस एक बार फिर आक्रमक हो गई है |  अब कांग्रेस ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की घेराबंदी में जुट गई है. इसी को देखते हुए शनिवार को दिग्विजय सिंह सागर का दौरा पर थे. इस दौरे में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमों की रिपोर्ट तैयार की है कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के इशारे पर सागर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. उन्हें प्रताड़ित किया गया है. 

जरूरत पड़ी तो मैं खुद खुरई से लडूंगा चुनाव दिग्विजय सिंह

पत्रकारों ने पूछा कि खुरई में तो कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो गई है अब यहां से चुनाव कौन लड़ेगा? तो दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया कि कांग्रेस में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है. यदि जरूरत पड़ी तो मैं खुरई से विधानसभा का चुनाव लडूंगा. 


वकीलों पैनल के साथ दिग्विजय पहुंचे सागर

बता दें कि दिग्विजय सिंह के साथ अधिवक्ता शशांक शेखर के नेतृत्व में वकीलों के दल सागर पहुंचा था |यहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार, उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमों और अन्य अत्याचारों का को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वकीलों के पैनल के साथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की और रिपोर्ट बनाई. साथ ही उन्हें हर संभव मदद देने के लिए कार्यवाही शुरू करवाने की बात की. 

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में सागर जिले के निवासी और शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत की शैली के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले मैं भूपेंद्र सिंह को सज्जन समझता था लेकिन वे कुछ और ही निकले. उनके विधानसभा क्षेत्र खुरई में अधिकारी गुलामों की तरह काम कर रहे हैं. एसडीएम और एसडीओपी अपने पदों का दायित्व भी नहीं निभा रहे हैं. मेरे सीएम के दस साल के कार्यकाल में एक भी उदाहरण बता दें जब मैंने भूपेंद्र सिंह को परेशान किया हो