इसी चुनाव के दौरान जनपद सदस्यों की 9 सीट पर वोटिंग होगी। नामांकन भरे जाने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर रखी गई है।
प्रदेश में फिर से 61 हजार 936 पदों पर होंगे उपचुनाव
मध्यप्रदेश में एक बार फिर चुनाव की तैयारी हो चुकी है प्रदेश मे ग्राम पंचायतों में पंच के 61 हजार 936 पद के लिए उप चुनाव और 1364 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिए उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिए उप निर्वाचन होगा। संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
शुभम सोनी भोपाल | मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के आम उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है प्रदेश में 15 दिसंबर से नाम निर्देशन पत्र भी लिए जाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। जिससे एक बार फिर गांव में उप चुनाव का माहौल और शोर-शराबा फिर से सुनाई देने लगा है। हालांकि, माहौल पहले जैसा नहीं दिखाई दे रहा वहीं कई कई जगह चुनाव का माहौल अपने सुरूर पर है , जो ठीक 6 माह पहले के मुख्य चुनाव के दौरान देखने को मिला था। 5 जनवरी को होने वाले चुनाव में मत पत्र और ईवीएम दोनों का उपयोग किया जा रहा है
वोटिंग 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी। पंच पद के लिए मतदान मत पत्र से होगा। वहीं, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से कराने के निर्देश राज्य निर्वाचन ने जारी किए हैं।
किन-किन तरीके से चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी इस प्रकार है
अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 15 दिसंबर से शुरू हो चुका है|
अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन-पत्र पीठासीन अधिकारी को जमा करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर
अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन-पत्रों की जांच 23 दिसंबर को होगी
अभ्यरयों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर है। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
मतदान 5 जनवरी को होगा।
9 जनवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस प्रकार की जाएगी मतपत्रों की काउंटिंग
वोटिंग के समाप्त होने के लगभग 30 मिनट के बाद पंच पद के लिए काउंटिंग पोलिंग बूथ पर होगी। सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की काउंटिंग 9 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर सुबह 8:00 से ईवीएम के माध्यम से की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 10 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।




0 टिप्पणियाँ