सस्पेंस खत्म ... सीएम शिवराज के करीबी मुख्य सचिव बैंस ही रहेंगे,

सस्पेंस खत्म ... सीएम शिवराज के करीबी ही रहेंगे मुख्य सचिव बैंस ही रहेंगे,
मुख्य सचिव को मिला 6 माह का एक्सटेंशन 

भोपाल । प्रदेश के मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस को 6 माह का एक्सटेंशन मिल गया है । वे इसी हफ्ते में रिटायर हो रहे थे और केंद्र सरकार के पास उनके एक्सटेंशन की फाइल मंजूरी के लिए पड़ी थी , लेकिन कल तक केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी , उन्हें 6 माह के लिए एक्सटेंशन मिल गया । यह पहली बार है कि मप्र में नया मुख्य सचिव तय करने में अंतिम समय तक सस्पेंस बना रहा । सरकार ने आखिरी दिन तक किसी नए मुख्य सचिव का नाम तय नहीं किया था । इसे देखकर लग रहा था कि श्री बैंस को एक्सटेंशन मिल जाएगा । इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वयं पहल करते हुए केन्द्र सरकार से बैंस के एक्सटेंशन की मंजूरी मांगी थी  तो वही मुख्य सचिव बेस का अंतिम दिन भी माना जा रहा था । ऐसे में केंद्र सरकार ने अंतिम समय में उनकी अर्जी को मंजूर किया । 

हालांकि सरकार को एक बार फिर चुनाव के पहले बैंस के एक्सटेंशन की मांग करना पड़ेगी अन्यथा चुनाव के ऐन वक्त पर नए मुख्य सचिव को लाना पड़ेगा और संभावना है कि सरकार दोबोरा उनके एक्सटेंशन की मांग करेगी । वैसे उनके कार्यकाल के लिए एक वर्ष के एक्सटेंशन की मांग की गई थी , लेकिन 6 माह का एक्सटेंशन मिलने से अभी भी सस्पैंस की स्थिति बनी हुई है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ