शिक्षा के लिए पुत्रियों को प्रतिवर्ष आनंद प्रताप देंगे 25 हजार नम आंखों से शहरवासियों ने दी तीनों दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि
विदिशा । विदिशा के तीनों पत्रकारों की सड़क हादसे में दुखद निधन पर समाजसेवियों , ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सुनील शर्मा नरेंद्र दीक्षित के निधन पर विदिशा के समस्त पत्रकारों व अन्य गणमान्य नागरिकों ने सावरकर बाल विहार में नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि के दौरान लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुये तीनों दिवगंत पत्रकारों के परिजनों के लालन पालन व अन्य व्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर की . कुछ ने उन्हें आर्थिक मदद देने का वादा किया तो सभी ने एक सुर में दिवंगतों के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के लिये प्रयास करने पर जोर दिया ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों , में पत्रकार मनोज पांडे , सचिन तिवारी , शशिकांत राव सुरेश शर्मा , माखन अहिरवार , दीपेश शाह , कृष्णकांत सिंघानिया अनिल सोनी , समाजसेवी गोविंद देवलिया , पंडित विजय चतुवेर्दी , केके गुप्ता , आनंद प्रताप सिंह , अशोक गोयल , डॉ निर्मल चौरसिया , डॉ . अमित ठाकुर , दिनेश रामानी , राजन खेड़ा ,मनीष किरार लियाकत कल्लू , मुन्ना लाल तिवारी , संजीव शर्मा , अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे ।
कुरवाई श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि
कुरवाई श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नगर परिषद कुरवाई के परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की । इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य , काशिफ खान , जफर शैख , मुस्लिम खान , शाहरुख मंसूरी इसराईल कुरेशी , साजिद अली आदि मौजूद रहे । शिक्षा के लिए पुत्रियों को मिला मदद का आश्वासन श्रद्धांजलि सभा में इंका नेता आनंद प्रताप सिंह ने स्वर्गीय राजेश शर्मा की बेटियों की शिक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 25 हजार रुपए देने की घोषणा की । वहीं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने तीनों दिवंगत पत्रकारों के किसी एक परिजन को शासकीय नौकरी दिलाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया । आनंद प्रताप सिंह के इस पहल की सभी ने खूब सराहना की







0 टिप्पणियाँ