6 दिसंबर को नटेरन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर संभागायक्त ने नटेरन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया



6 दिसंबर को नटेरन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर संभागायक्त ने नटेरन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री का होने वाले कार्यक्रम को लेकर संभाग आयुक्त ने किया निरीक्षण।

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संभाग आयुक्त


विदिशा | मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर विदिशा के नटेरन में संभागायुक्त जायजा लेने नटेरन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छह दिसम्बर को नटेरन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगें । इस हेतु किए जाने वाले प्रबंधो का आज गुरूवार को भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया एवं आईजी श्री इरशाद वली ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया । इस अवसर उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर बिन्दुवार जानकारियां कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा जानकारी दी गई  । स्थलों का भ्रमण संभागायुक्त एवं आईजी सहित अन्य के द्वारा कागपुर में बनाए जाने वाले हेलीपेड स्थल , नटेरन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्था के अलावा नटेरन के अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास परिसर में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा के अनावरण हेतु आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्या - क्या व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है इसके अलावा मुख्यमंत्री जी के उल्लेखित स्थलों तक आने - जाने के रूट मार्ग का भी मुआयना किया गया है । संभागायुक्त एवं आईजी के द्वारा कार्यक्रमो की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्तिच कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए 

वही उत्कृष्ट विद्यालय से सीधे मुख्य सड़क पहुंच मार्ग तक पहुंचने के लिए रास्ते का चिन्हांकन किया गया जिसमें निजी कृषक के खेत में से रास्ता बनाने का भी जायजा लिया गया है । इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रूद्रप्रताप सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि , सांसद प्रतिनिधि श्री यशपाल रघुवंशी , श्री सचिन तिवारी समेत समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि , पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव , एसडीएम श्री विजय राय , लोक निर्माण विभाग , पीएमजीएसवाय के कार्यपालन यंत्री , जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी राठी के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ